विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक की भाला-फरसा से नृशंस हत्या, KGMU में धरने पर बैठे मंत्री संजय निषाद

Published: Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM (IST)

गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद कुमार साहनी की भाला-फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई, जिसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक की हत्या।

  2. मंत्री संजय निषाद ने केजीएमयू में धरना प्रदर्शन किया।

  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।

जागरण टीम, लखनऊ। गोंडा में निषाद पार्टी के जिला प्रचारक विनोद कुमार साहनी की भाला व फरसा मारकर हत्या कर दी गई। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर केजीएमयू पहुंचे मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय निषाद ने नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शुक्रवार को गोंडा में एसपी आवास और कार्यालय का घेराव किया जाएगा।विनोद बुधवार रात गोंडा के शाहपुर बाजार स्थित बर्तन की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। दुकान से करीब 300 मीटर दूर पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और भाला व फरसा से हमला कर दिया।

रास्ते में रोककर किया हमला

गंभीर हालत में उन्हें गुरुवार को केजीएमयू रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में शुभम सिंह, आकाश सिंह और सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया है। पांच से सात अज्ञात हमलावरों को भी मुकदमे में आरोपित बनाया गया है। इलाज के दौरान विनोद ने पुलिस को बताया था कि आरोपितों ने उन्हें रास्ते में रोककर हमला किया था।

परिवारीजन के अनुसार विनोद इंटरनेट मीडिया पर निषाद पार्टी से संबंधित पोस्ट करते थे। इसे लेकर उन्हें पहले भी धमकियां मिल रही थीं। शिकायतों के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार निषाद ने बताया कि विनोद पार्टी की नीतियों का प्रचार करते थे।मंत्री डा. संजय निषाद ने केजीएमयू पहुंचकर परिवारीजन से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने परसपुर थानाध्यक्ष और शाहपुर चौकी प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग की।

यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के गांव को सरकार ने दिया तोहफा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने किया बड़ा एलान

इस दौरान सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप भी मौजूद थे। संजय निषाद ने कहा कि प्रशासन को चेतावनी देता हूं कि कार्रवाई करे, अपराधी की कोई जाति नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण

विनोद को जिन लोगों ने मारा है, उसकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाए, इनकाउंटर किया जाए। हालांकि देर रात एसपी अभिषेक ने पुलिस की लापरवाही पर थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी और शाहपुर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। पुलिस शेष आरोपितों की तलाश में जुटी है।