Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gyanvapi Case: तहखाने को लेकर मंदिर-मस्जिद पक्ष आमने-सामने, पूजा-अर्चना की उठी मांग; अदालत में आज होगी सुनवाई

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 06:45 AM (IST)

    Gyanvapi Case ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपने की मांग उनके व्यास जी के परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ...और पढ़ें

    Gyanvapi Case: तहखाने को लेकर मंदिर-मस्जिद पक्ष आमने-सामने, पूजा-अर्चना की उठी मांग; अदालत में आज होगी सुनवाई
    Gyanvapi Case: तहखाने को लेकर मंदिर-मस्जिद पक्ष आमने-सामने, पूजा-अर्चना की उठी मांग; अदालत में आज होगी सुनवाई

    HighLights

    1. व्यास जी का तहखाना जिलाधिकारी को सौंपने की मांग पर सुनवाई आज
    2. इस बीच वहां पूजा-पाठ करने की मांग की गई है।

    जागरण संवाददाता, वाराणसी: ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपने की मांग उनके व्यास जी के परिवार के शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से की गई है। इसके साथ वहां पूजा-पाठ करने की मांग भी की गई है।

    उनकी ओर से बीते सोमवार को सिविल जज सीनियर डिविजन नितेश कुमार सिन्हा की अदालत में प्रार्थना पत्र वकील विष्णु शंकर जैन ने दाखिल किया है। इसके साथ ही इस मुकदमे को जिला जज की अदालत में स्थानांतरित करने का प्रार्थना पत्र भी दाखिल किया गया है। इस मामले की सुनवाई 29 सिंतबर यानी आज होगी।

    तहखाने को DM को सौंपने की उठी मांग

    ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी के तहखाने का अधिकार जिलाधिकारी को सौंपने समेत अन्य मांगों को लेकर शैलेंद्र कुमार पाठक की ओर से दाखिल मुकदमे के स्थानांतरण प्रार्थना पत्र पर जिला जज की अदालत में सुनवाई पहले हो चुकी है।

    इसमें जिला जज डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश ने प्रतिवादी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद (मस्जिद पक्ष) ने इस पर आपत्ति की है। जिला जज ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तिथि तय की, जिसके बाद आज इस मामले को लेकर सुनवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gyanvapi Case: शृंगार गौरी मूल मुकदमे में आज आ सकता है बड़ा फैसला, सुनवाई के बाद अदालत ने सुरक्षित रखा था आदेश