Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में हज यात्रियों के ट्रेनर पद के लिए 11 अगस्त से होंगे ऑनलाइन आवेदन, 30 को होगा एग्जाम

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 07:14 PM (IST)

    हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों के प्रशिक्षक पदों के लिए 11 से 23 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। चयन प्रक्रिया में 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित पर ...और पढ़ें

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

    HighLights

    1. हज प्रशिक्षक पदों के लिए 11 से 23 अगस्त तक आवेदन।

    2. 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)।

    3. सफल आवेदकों का 1 से 6 सितंबर तक साक्षात्कार।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हज यात्रियों के प्रशिक्षक पद के लिए 11 से 23 अगस्त तक हज कमेटी आफ इंडिया की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। आफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। 30 अगस्त को आवेदकों के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    इसमें सफल आवेदकों का एक से छह सितंबर तक साक्षात्कार होगा। जिसके आधार पर प्रशिक्षक पदों पर चयन होगा। सितंबर के अंतिम सप्ताह में चयनित प्रशिक्षकों को मुंबई में प्रशिक्षित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी के किसानों के लिए बड़ी राहत, 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    हज कमेटी के सचिव मो.तारिक ने बताया कि सीबीटी 100 अंक का होगा। इसमें 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर नकारात्मक अंक दिये जाएंगे। साक्षात्कार 20 अंकों का होगा। 150 हज यात्रियों पर एक प्रशिक्षक का चयन किया जाएगा।