विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Heat Wave Red Alert: यूपी में 23 को होगी झमाझम बारिश, 25 को मानसून की आस, फ‍िलहाल प्रदेशभर में लू को लेकर रेड अलर्ट

Published: Wed, 19 Jun 2024 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jun 2024 08:18 AM (IST)

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। प्रदेश ...और पढ़ें

गर्मी में मुंह ढ़ककर जाती युवतियां। जागरण
गर्मी में मुंह ढ़ककर जाती युवतियां। जागरण

HighLights

  1. उत्‍तर प्रदेश में लू को लेकर रेड अलर्ट
  2. राजधानी में 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार है। अभी अगले चार दिनों तक कोई राहत के आसार नहीं हैं। ज्यादातर जिलों में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में सोमवार को दिन का तापमान 46 डिग्री पार कर गया। मंगलवार को अधिकतम पारा 7.3 डिग्री वृद्धि के साथ 45.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

राजधानी की रात भी नींद में खलल डाल रही है। यहां न्यूनतम तापमान रिकार्ड तीसरी बार 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 35.3 डिग्री के साथ कानपुर की रात प्रदेश में सबसे गर्म रही। मौसम विभाग की मानें तो 22 की रात से लेकर 23 को लखनऊ में बारिश के आसार बन रहे हैं। इस दौरान कई जिलों को राहत की फुहार मिल सकती है, लेकिन तब तक गर्मी की तपिश झुलसाती रहेगी।

इसे भी पढ़ें-कानपुर में 17 तो प्रयागराज में 11 की Heat Wave से मौत, गर्मी से नहीं मिल रही राहत, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

लखनऊ में 25 तक पहुंचेगा मानसून

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ उरई प्रदेश में सबसे गर्म रहा। अलीगढ़ और झांसी में भी धरती तप रही है। अलीगढ़ में दिन का पारा 45.4 और झांसी में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा में 45.2, अयोध्या व बहराइच में 45 डिग्री सेल्सियस के साथ लू के थपेड़ों से लोग झुलसते रहे।

इसे भी पढ़ें-मां ने निभाया पिता का दायित्व, बेटे के हौसले को दी उड़ान, बनाया अफसर

22 जून को पश्चिमी यूपी अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम बरसात के आसार बन रहे हैं। आगामी 2-3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी कुछ इलाकों, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। लखनऊ में मानसून की बारिश 25 जून से शुरू होने की संभावना है।

अस्पतालों में बढ़े मरीज

भीषण गर्मी और लू के कारण अस्पतालों की इमरजेंसी और वार्ड मरीजों से भर गए हैं। ज्यादातर रोगी डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, फूड प्वाइजनिंग और हीट वेव की चपेट में आ रहे हैं। लोहिया संस्थान की 75 बेड की इमरजेंसी लगातार फुल चल रही है। यहां मेडिसिन वार्ड में मरीजों से पट गए हैं।

यही हाल केजीएमयू, सिविल और बलरामपुर अस्पताल के हैं। लोहिया संस्थान में प्रवक्ता डा. एपी जैन के मुताबिक, सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में 50 प्रतिशत मरीज बढ़े हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।