Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के निगोहां में टूटकर घर पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, बड़ा टला हादसा

    By Vimal Naryan Singh Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Wed, 27 May 2026 12:39 PM (GMT+05:30)

    Mishap in Lucknow: चानक हुए धमाकों से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया, लेकिन काफी देर तक किसी ने फोन नहीं उठाया। ...और पढ़ें

    हाईटेंशन लाइन का तार टूटा

    हाईटेंशन लाइन का तार टूटा

    HighLights

    1. तार गिरते ही धमाके के साथ होने लगा शार्ट सर्किट

    2. ग्रामीणों ने देर रात तक किया हंगामा

    3. पुलिस ने उत्तेजित ग्रामीणों को कराया शांत

    संसू, लखनऊ। राजधानी के निगोहां में मंगलवार देर रात्रि को स्टेशन मार्ग पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। टूटा तार वहां पक कारपेंटर के घर में जा गिरा और उसके जमीन पर तार गिरते ही जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने लगा।

    इस घटना के बाद निगोहां कस्बा, निगोहां गांव, बैरीसालपुर, शेरपुर लवल, पटिसा, रत्नापुर, भगवानपुर, गोसाईखेड़ा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली कई घंटे ठप रही।

    शॉर्ट सर्किट होने के समय घर के लोग बाहर बैठे थे, इसी वजह से पूरा परिवार बाल-बाल बच गया। जमीन पर तार के गिरते ही तेज विस्फोट होने लगा और कई जगह की पक्की फर्श भी उखड़ गई। अचानक हुए धमाकों से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया, लेकिन काफी देर तक किसी ने फोन नहीं उठाया।

    विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। घटना के काफी देर बाद सप्लाई बंद की गई। सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम को देखते ही स्थानीय लोग भड़क गए। ग्रामीणों ने तार जोड़ने से मना कर दिया और घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तुरंत हटाकर दूसरे रास्ते से शिफ्ट करने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

    मौके पर पहुंची निगोहां पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लाइन जल्द दूसरे रास्ते से शिफ्ट की जाएगी। इसके बाद समेसी पावर हाउस से नया तार मंगवाकर जोड़ा गया। रात करीब दो बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।

    खबरें और भी

    इस घटना के बाद निगोहां कस्बा, निगोहां गांव, बैरीसालपुर, शेरपुर लवल, पटिसा, रत्नापुर, भगवानपुर, गोसाईखेड़ा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली कई घंटे ठप रही। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को रातभर जागना पड़ा।

    ग्राम प्रधान अभय दीक्षित ने बताया कि हाईटेंशन लाइन दर्जनों घरों की छतों को छूते हुए गुजर रही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग के अधिकारियों से मिलकर लाइन को बगल के रास्ते से शिफ्ट करने की बात कही है।