Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ IET में B.Tech-MBA और MCA में 4 अगस्त से होंगे प्रवेश, विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 06:42 PM (IST)

    डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी ने बी.टेक, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नोट ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. आइईटी लखनऊ में बीटेक, एमबीए, एमसीए प्रवेश प्रक्रिया।

    2. यूपीटीएसी-2026 के तहत 4 अगस्त से प्रवेश शुरू।

    3. निर्धारित तिथि पर पंजीकरण न करने पर सीट निरस्त।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी ने यूपीटीएसी-2026 के अंतर्गत बी.टेक, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों में आवंटित सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश संबंधी नोटिफिकेशन जारी किया है।

    यहां, बी.टेक प्रथम वर्ष एवं लैटरल एंट्री, एमबीए प्रथम वर्ष एवं लैटरल एंट्री तथा एमसीए प्रथम वर्ष एवं लैटरल एंट्री में चयनित अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच संस्थान में निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर अस्थायी पंजीकरण एवं प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    बाद में किसी भी प्रकार का दावा नहीं किया जाएगा स्वीकार

    बी.टेक प्रथम वर्ष चौथे चरण के अभ्यर्थियों को चार से सात अगस्त तक और प्रथम विशेष चरण के छठे राउंड वाले अभ्यर्थियों को 14 से 15 अगस्त तक सभी अभिलेखों के साथ बुलाया गया है। निर्धारित अवधि में रिपोर्ट न करने या शुल्क जमा न करने पर आवंटित सीट स्वतः निरस्त मानी जाएगी और बाद में किसी भी प्रकार का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    संस्थान ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने के बाद यूपीटीएसी पोर्टल पर आनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं एवं इंडक्शन कार्यक्रम आठ अगस्त से शुरू होंगे।