Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मायावती बुलाएंगी तो जरूर मिलने जाएंगे, भाजपा को हराने के लिए सभी हों एकजुट; कांग्रेस के यूपी प्रभारी के बयान से राजनीति तेज

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 09:01 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस के नए यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बसपा सहित सभी संविधान-प्रेमी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन् ...और पढ़ें

    कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।

    कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम।

    HighLights

    1. राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का आह्वान किया।

    2. संविधान की रक्षा हेतु बसपा सहित सभी दलों को एकजुट होना होगा।

    3. मायावती बुलाएंगी तो इंडिया गठबंधन पर चर्चा के लिए जाएंगे।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। कांग्रेस के नवनियुक्ति प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए संविधान में भरोसा रखने वाले बहुजन समाज पार्टी सहित सभी दलों को एकजुट होना होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल होने के लिए अगर बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें चर्चा के लिए बुलाएंगी तो वह जरूर जाएंगे।

    कहा, मायावती बुलाएंगी तो जरूर मिलने जाएंगे

    गौरतलब है कि 19 मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम के बाद राजेंद्र पाल गौतम व बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया सहित एक अन्य नेता मायावती से मुलाकात के लिए उनके आवास पर गए थे। उस दिन मायावती से इनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद सियासी गलियारे में कई दिनों तक यह चर्चा होती रही कि कहीं वह बसपा में जाने की इच्छुक तो नहीं है। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया था कि मायावती से वह संविधान की रक्षा के मुद्दे पर बातचीत के लिए गए थे।

    यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से नाराजगी: 'शख्स' को सड़क पर घुमाया, मेंटल हॉस्पिटल में दिखायाा... आगरा में हिंदू महासभा का अनूठा विरोध प्रदर्शन

    सभी को गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए

    प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने के बाद शनिवार को उन्होंने अपनी बात फिर दोहराई है कि संविधान की रक्षा के लिए भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होकर आईएनडीआईए गठबंधन का हिस्सा बनना चाहिए।

    प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने को लेकर उन्होंने पार्टी के केंद्रीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि उत्तर प्रदेश में न्याय, विकास, समान अवसर और संविधान के मूल्यों पर आधारित नई राजनीति की शुरुआत हो। उनकी प्राथमिकता हर वर्ग को सम्मान, अधिकार और समान भागीदारी की रहेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 3 घंंटे आगरा में रहेंगे CM: 600 सड़कें और दो दर्जन पुल, PWD की1000 करोड़ की विकास योजना तैयार