विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब इग्नू से कर सकेंगे एक साल का पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, यूनिवर्सिटी ने लागू की नई व्यवस्था

Updated: Wed, 19 Aug 2026 04:56 PM (IST)

इग्नू ने एनईपी 2020 और यूजीसी की नई व्यवस्था के तहत चार वर्षीय स्नातक डिग्री धारकों के लिए नौ नए एक वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. इग्नू ने नौ नए एक वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए।

  2. चार वर्षीय स्नातक डिग्री वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन।

  3. एनईपी 2020 और यूजीसी की नई व्यवस्था के तहत।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। अब इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से एक वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रमों में भी पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने इसी सत्र से नौ नए पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इनमें एक वर्षीय एम.ए समाजशास्त्र, एम.ए अर्थशास्त्र, एम.ए इतिहास, एम.ए अंग्रेजी, एम.ए हिंदी, एम.ए संस्कृत, एम.एउर्दू, पत्रकारिता एवं जनसंचार और एम.काम आदि शामिल हैं।

इन पाठ्यक्रमों में चार वर्षीय स्नातक की डिग्री प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी प्रवेश ले सकेंगे।इसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त है। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक एवं प्रमुख डा. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि एनईपी 2020 एवं यूजीसी की नई व्यवस्था के अनुसार चार वर्षीय स्नातक की डिग्री के बाद एक वर्षीय नौ मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम शुरू किए हैं।

यह भी पढ़ें- ITI में बदलेगा पढ़ाई का तरीका, इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार होंगे यूपी के युवा; मिलेगी करियर ऑप्शन की जानकारी

अभ्यर्थी www.ignou.ac.in ij tkdj https://ignouadmission.samarth.edu.in/ वेबसाइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क डेबिट व क्रेडिट कार्ड से जमा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि संबंधित विषयों में विद्यार्थी एक वर्षीय मास्टर डिग्री पूरा करके अपने ज्ञान, कौशल और विषय की गहरी विशेषज्ञता अर्जित कर सकेंगे।