विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन हैं IAS रणवीर प्रसाद? जो बने यूपी पावर कॉरपोरेशन के नए अध्यक्ष, IIT कानपुर से है कनेक्शन

Published: Tue, 22 Sep 2026 10:07 AM (IST)

आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए रणवीर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा महकमे का दायित्व संभाल लिया है। वह ...और पढ़ें

प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद

प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष रणवीर प्रसाद

HighLights

  1. रणवीर प्रसाद ने उत्तर प्रदेश ऊर्जा विभाग का कार्यभार संभाला।

  2. वह पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष और प्रमुख सचिव ऊर्जा बने।

  3. पूर्व में दक्षिणांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक भी रह चुके हैं।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए रणवीर प्रसाद ने सोमवार को राज्य के ऊर्जा महकमे का दायित्व संभाल लिया। वर्ष 2000 बैच के प्रसाद दक्षिणांचल डिस्कॉम के साथ ही राज्य के उत्पादन निगम व पारेषण निगम के प्रबंध निदेशक(एमडी) रह चुके हैं।

तीन वर्ष से अधिक समय तक राज्य की बिजली व्यवस्था संभालने वाले 1995 बैच के डॉ. आशीष कुमार गोयल भी आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग किए हुए थे।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद के पद से कार्यमुक्त होकर शक्तिभवन पहुंचे प्रसाद ने पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष की कुर्सी संभाली। प्रसाद को उत्पादन, ट्रांसमिशन के अध्यक्ष पद के साथ ही प्रमुख सचिव ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा का भी दायित्व सौंपा गया है।

6 जिलों के रह चुके हैं डीएम

सचिवालय में कई अहम विभागों को संभालने के अलावा आवास आयुक्त रह चुके रणवीर आजमगढ़, मैनपुरी, ललितपुर, संतकबीरनगर, उन्नाव व भदोही के जिलाधिकारी भी रहे हैं। लगभग 48 वर्षीय प्रसाद मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को वह विभागीय अधिकारियों-अभियंताओं के साथ बिजली आपूर्ति आदि की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

श्रम एवं सेवायोजन के अपर मुख्य सचिव बनाए डॉ. गोयल के कार्यमुक्त होने के बाद शक्तिभवन में आयोजित विदाई समारोह में अभियंता संघ सहित अऩ्य संगठऩों के भावुक पदाधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा कर्मचारी हितों के साथ ही बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए किए गए कार्यों के दूरगामी परिणाम बेहतर ही होंगे।

तीन वर्षों के दौरान बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार दिखाई दिए हैं। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत से मुलाकात कर पावर कॉरपोरेशन में पिछले दो वर्षों के दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के अभियंताओं तथा अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध किए गए निर्णयों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी केन, कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर और संगठन सचिव अनिल कुमार ने मांगों से संबंधित ज्ञापन मंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़ें- यूपी के 197 पॉलीटेक्निक संस्थानों में 58 हजार से ज्यादा सीटों पर होंगे एडमिशन, जारी हुए निर्देश