विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के 197 पॉलीटेक्निक संस्थानों में 58 हजार से ज्यादा सीटों पर होंगे एडमिशन, जारी हुए निर्देश

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:16 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के 197 पॉलिटेक्निक संस्थानों में सत्र 2026-27 के लिए कुल 58,776 डिप्लोमा सीटों को मंजूरी मिली है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 197 पॉलिटेक्निक संस्थानों में 58,776 डिप्लोमा सीटों को मंजूरी मिली।

  2. सत्र 2026-27 के लिए AICTE/PCI नियमों का पालन अनिवार्य।

  3. कुछ पॉलिटेक्निक में 2026-27 से कुछ पाठ्यक्रम बंद होंगे।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश के 197 राजकीय, अनुदानित और पीपीपी मोड पर संचालित पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की कुल 58,776 सीटें निर्धारित की गई हैं।

प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश क्षमता को मंजूरी देते हुए दाखिले में निर्धारित सीटों और मान्यता संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार संबंधित संस्थानों में प्रवेश केवल निर्धारित सीटों तक ही होगा। काउंसलिंग से पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव स्तर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित पाठ्यक्रमों को एआईसीटीई से सत्र 2026-27 के लिए मंजूरी मिली है।

फार्मेसी में पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) की मंजूरी के बाद ही प्रवेश होगा। पीसीआई के नियमों के अनुसार अनुमोदित क्षमता की 10 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए होंगी। अन्य पाठ्यक्रमों में भी एआईसीटीई के नियम के अनुसार 10 प्रतिशत ईडब्ल्यूएस सीटें रहेंगी।

आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप व इंटीरियर डिजाइन एंड डेकोरेशन में काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर के निर्देश लागू होंगे। वहीं मेरठ के देवनागरी पॉलीटेक्निक में पीजी डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग और पीजी इन ब्यूटी एंड हेल्थ केयर तथा बड़ौत के डीजे पॉलीटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग (एनवायरमेंटल एंड पाल्यूशन कंट्रोल), कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से बंद होंगे।

यह भी पढ़ें- सोलर की रोशनी में यूपी ने भरी उड़ान, देश में दूसरा स्थान; आगरा डीवीवीएनएल में नंबर वन