Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: रक्षाबंधन पर मौसम का ये है पूर्वानुमान, पश्चिमी यूपी शुष्क तो पूर्वी जिलों में पड़ेंगी बौछारें

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 10:07 AM (IST)

    UP Weather News यूपी में मानसून की धीमी रफ्तार हो गयी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा। कुछ पूर्व ...और पढ़ें

    UP Weather News: पश्चिमी यूपी शुष्क तो पूर्वी जिलों में पड़ेंगी बौछारें
    UP Weather News: पश्चिमी यूपी शुष्क तो पूर्वी जिलों में पड़ेंगी बौछारें

    HighLights

    1. अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद
    2. इस सप्ताह बारिश कम होने के आसार

    लखनऊ, जारगण संवाददाता। सोमवार की सुबह से ही चढ़ी धूप ने दिन भर पारा चढ़ाया। पूर्वी जिलों में बौछारें पड़ने से वहां मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में आगामी सप्ताह भर पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

    कुछ जिलों में पड़ सकती हैं हल्की बौछारें

    मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मानसून में कम दबाव का क्षेत्र यानी ट्रफ लाइन वर्तमान में हिमालय की तलहटी के साथ चल रही है। इसकी वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत के कुछ जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पछुआ हवाओं के चलने से अब प्रदेश भर के तापमान में भी धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री तक की बढ़त दर्ज की जा सकती है। रक्षाबंधन पर भी बारिश की कम संभावनाएं हैं।

    यूपी का तापमान

    राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार को 34.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। नजीबाबाद, फतेहपुर, इटावा समेत कई जिलों में बूंदाबांदी दर्ज की गई में प्रदेश भर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान कानपुर में 35.9 डिग्री और हमीरपुर में 35.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई। सबसे कम तापमान सोनभद्र के चुर्क में 23.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

    आगरा में बादलों के रहने का अनुमान

    आगरा में सोमवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ। सुबह की तल्ख धूप के बाद बादल छा गए। शहर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम अच्छा हो गया। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में तेज धूप के बीच बादल छा सकते हैं। अभी बारिश की संभावनाएं कम हैं।

    खबरें और भी

    शामली में बारिश ने दी उमस से राहत

    गर्मी के बीच सोमवार सुबह 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काली घटा छा गई। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी और बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधे घंटे की हवा और रिमझिम बरसात ने मौसम ठंडा कर दिया। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले सप्ताह बुधवार को बरसात हुई थी, जिसके बाद एक दिन तो मौसम सही रहा। गुरुवार से फिर गर्मी लोगों को झुलसाने लगी थी। पारा भी 35 डिग्री के पार जा रहा था। उमस भी लोगों का पसीना सूखने नहीं दे रही थी।

    दोपहर में तो सड़कें भी सूनी हो रही थीं। सोमवार सुबह धूप निकली तो 10 बजे के बाद गर्मी बढ़ गई थी। करीब 11 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और काली घटा छा गई। तेज हवा चलने लगी और फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। आध घंटे तक हवा चली और 15 मिनट तक धीरे-धीरे पानी बरसात। इसके बाद मौसम सुहाना हो गया था। तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया था। इसके बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल गई। दिनभर सुहाना मौसम बना रहा।