Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Free Roadways For Raksha Bandhan: योगी सरकार का तोहफा, आज रात से दो दिन फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 29 Aug 2023 09:01 AM (GMT+05:30)

    Mathura News In Hindi रक्षा बंधन पर दो दिन फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं। चालक परिचालकों के अवकाश कर दिए हैं रद। आवश्यकतानुसार संचालित की जाएंगी बसें। चा ...और पढ़ें

    Mathura News: रक्षा बंधन पर दो दिन फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं
    Mathura News: रक्षा बंधन पर दो दिन फ्री यात्रा करेंगी महिलाएं

    HighLights

    1. रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार ने दिया गिफ्ट
    2. आज रात 12 बजे से फ्री रहेगी महिलाओं के लिए बसों में सीट

    जागरण संवाददाता, मथुरा। उप्र. राज्य सड़क परिवहन निगम ने रक्षा बंधन पर महिलाओं को तोहफा दिया है। दो दिन महिलाएं बस में फ्री यात्रा कर सकेंगी। रक्षा बंधन पर आवश्यकतानुसार विभिन्न मार्गों पर बस संचालित की जाएंगी। रक्षा बंधन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है। बहनों भाइयों के राखी बांधने जाती हैं। दो दिन महिलाएं बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी।

    अवकाश किए गए निरस्त

    29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक फ्री यात्रा कर सकेंगी। आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। आगरा, अलीगढ़, हाथरस आदि मार्गों पर बस लगातार संचालित की जाएंगी। व्यवस्था बेहतर बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश रद कर दिए गए हैं। ड्यूटी पर न आने वाले चालक-परिचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी भी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि रक्षा बंधन पर महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी।