Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UP Weather News: यूपी में आज गोरखपुर, बाराबंकी-मेरठ सहित कई जिलों में झमाझम बरसात, देखिए मौसम का ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 12 Aug 2024 06:52 AM (IST)

    UP Weather Update News सावन में मानसून की बारिश लोगों को राहत पहुंचा रही है। जुलाई के महीने में धीमी रफ्तार वाला मानसून अगस्त के दूसरे सप्ताह में जमकर ...और पढ़ें

    UP Weather News: बारिश का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया है।
    UP Weather News: बारिश का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया है।

    HighLights

    1. 17 अगस्त तक यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावनाएं
    2. 13 अगस्त को प्रयागराज सहित कानपुर क्षेत्र में भारी बरसात के आसार

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather News: प्रदेश में मानसून पूरी तरह से चढ़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बरसात हो रही है। रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई। सोमवार को भी बरसात होने की संभावना है।

    17 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। कहीं-कहीं भारी बरसात भी हो सकती है।रविवार को लखनऊ में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक बरसात बहराइच में 30.4 मिलीमीटर हुई। इसके बाद शाहजहांपुर में 27.4 मिलीमीटर बारिश रही। मुजफ्फरनगर में 26 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

    आज इन जिलों में बारिश की उम्मीद

    मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त को सुबह नौ बजे तक देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, पीलीभीत, बदायूं आदि आसपास के जिलों में भारी बरसात हो सकती है।

    कल यहां भारी बारिश की संभावनाएं

    13 अगस्त को कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कानपुर, इटावा, औरैया आसपास के क्षेत्रों में भारी बरसात हो सकती है।

    सामान्य तापमान से कम रहा न्यूनतम तापमान

    आगरा में रविवार को कहीं जमकर वर्षा हुई तो कहीं फुहारें पड़ीं। सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर धूप निकलने से उमस बढ़ गई, जिससे लोग परेशान हो उठे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलिया में होटल की छत पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 400 लोगों को निकाला गया; पायलट समेत दो की मौत

    ये भी पढ़ेंः Kanwar Yatra: दिल्ली जाना है तो बदल लीजिए इरादा, वरना हो जाएंगे परेशान! कांवड़ियों के लिए खाेले हाईवे के दोनों लेन

    आज का ये है अनुमान

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को बादल छाए रहेंगे। तेज हवा के साथ वर्षा हो सकती है। 13 अगस्त को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा, 14 व 15 को वर्षा हो सकती है। सात एमएम वर्षा मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटे में सात एमएम वर्षा हुई।