यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: पूर्वी यूपी में आज और कल होगी भारी बारिश, IMD ने लखनऊ-गोंडा-गोरखपुर सहित 32 जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में पांच दिनों से लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। ...और पढ़ें

HighLights
- पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अत्यधिक वर्षा का पूर्वानुमान
- जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने पर सतर्क रहने की सलाह
जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में मानसून मेहरबान है। पांच-छह दिनों से कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार तक पूर्वी यूपी के साथ मध्य और दक्षिणी इलाकों में अत्यधिक बरसात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी की भी आशंका जताई गई है।
लखनऊ के आसपास समेत लगभग 32 जिलों में शनिवार और रविवार को भारी वर्षा के पूर्वानुमान है। लगातार हो रही बरसात से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना है। राजधानी में शुक्रवार को दिन का पारा 32.8 डिग्री और रात का 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बरेली में तो अधितम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में मानसून के प्रवेश होने के साथ ही लगातार वर्षा हो रही है। बरसात शुरू होने से भीषण गर्मी से तो बड़ी राहत मिली है, लेकिन कई जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इसे भी पढ़ें-श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में साल की पहली छमाही में बढ़े 45.76 प्रतिशत श्रद्धालु, चढ़ावा जानकर हो जाएंगे हैरान
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार और रविवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के जिलों में बहुत अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
खबरें और भी
इसे भी पढ़ें- भैंस ने खुद सुलझा लिया अपना विवाद, थाने में पुलिस के सामने चुना अपना मालिक, यूपी के इस जिले का मामला
वहीं, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, अमरोहा, संभल, बंदायू, जालौन और आसपास के इलाकों में भी शनिवार और रविवार को अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद मध्य यूपी में मानसून कुछ कमजोर पड़ सकता है। हालांकि, बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही का दौर बना रहेगा।