यूपी से कब होगी मानसून की विदाई? सामने आया IMD का अपडेट; लखनऊ में आज बढ़ेगी उमस
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है और तय समय पर विदाई की ...और पढ़ें

UP Weather Today:
HighLights
यूपी में मानसून कमजोर, तय समय पर विदाई की ओर।
लखनऊ समेत मध्य व पूर्वी यूपी में बारिश थम जाएगी।
कुछ जिलों में छिटपुट बरसात की संभावना, फिर धूप।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Today: पिछले करीब चार-पांच दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार से मौसम साफ हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुुसार, राजधानी समेत लगभग 50 से अधिक जिलों में हल्की धूप निकलने के आसार हैं।
सामान्य तौर पर मानसून की विदाई 17 सितंबर तक होती है। इस बार भी तय समय पर विदाई के पूर्वनुमान है। हालांकि, बीच-बीच में छिटपुट बरसात हो सकती है।
आज से थम जाएगा बारिश का दौर
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, राजधानी समेत मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बुधवार से बारिश का दौर थम जाएगा। सामान्य तौर पर उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी सितंबर के तीसरे सप्ताह में होती है और इस बार भी स्थितियां लगभग तय समय के आसपास ही बन रही हैं। प्रदेश में मानसून लगभग आखिरी चरण में है।

धूप के बीच छाता लगाकार निकालती युवती। फाइल फोटो।
आज इन जिलों में है छिटपुट बरसात का अनुमान
बुधवार और गुरुवार को चित्रकूट, देवरिया, गोरखपुर समेत आसपास जिलों में छिटपुट बरसात के पूर्वानुमान हैं। इसके अलावा अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने के आसार हैं। मंगलवार को लखनऊ में सुबह कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: ऊधमसिंह नगर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी, पहाड़ों पर बौछारें तो मैदानी इलाकों में खिली धूप
यह भी पढ़ें- UP Weather: आगरा में आज भारी बारिश का यलो अलर्ट, रातभर से जारी है बरसात; सोमवार से निकलेगी धूप
लखनऊ और आसपास के जिलों में आज से साफ हो जाएगा मौसम
राजधानी में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब 45 जिलों में दिन का पारा सामान्य के आसपास रहा। अगले छह दिन यानी 14 सितंबर तक पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिमी जिलों के लिए बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।
