विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में सहवाग और द्रविड़ के बेटों के साथ यूपी के अयान अकरम को भी मौका

Published: Thu, 27 Aug 2026 07:27 PM (IST)

Inida Under-19 Cricket Team: उत्तर प्रदेश के गोंडा के निवासी और उत्तराखंड के खेल रहे लक्ष्य रायचंदानी को टीम का ...और पढ़ें

आर्यवीर                                      अन्वय                                                          अयान अकरम

आर्यवीर  अन्वय अयान अकरम

HighLights

  1. भारत में तीन एकदिवसीय और दो तीन दिवसीय मैच की सीरीज खेलेगी कंगारू टीम

  2. सितंबर के अंतिम सप्ताह से भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच मुकाबले

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। कूच बिहार ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले मध्यम गति के तेज गेंदबाज उत्तर प्रदेश के अयान अकरम को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है।

टीम भारत के दौरे पर आ रही ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम के साथ तीन एकदिवसीय मैच और दो तीन दिवसीय मैच खेलेगी। उत्तर प्रदेश के गोंडा के निवासी और उत्तराखंड के खेल रहे लक्ष्य रायचंदानी को टीम का कप्तान बनाया गया है। अयान अकरम तीन दिवसीय मैच में नजर आएंगे।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन वनडे और दो तीन दिवसीय मैच खेले जाएंगे। इस टीम में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्य वीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय के साथ उत्तर प्रदेश के अयान अकरम को शामिल किया गया है।

आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं। अयान का चयन यूपी क्रिकेट के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

अयान उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के कप्तान

सहारनपुर के रहने वाले अयान उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम के कप्तान भी हैं। 2025-26 सत्र में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खास पहचान बनाई और भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे। इस दौरान अयान ने 37 विकेट अपने नाम किए। अयान ने 2025-26 की कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

उनकी गेंदबाजी के दम पर यूपी ने लगातार तीन मुकाबले जीत कर नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। असम, चंडीगढ़ व छत्तीसगढ़ के खिलाफ भी अयान की गेंदबाजी प्रभावी रही और उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नवंबर 2025 में हुई अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश से चयनित वह इकलौते खिलाड़ी थे। राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। लगातार बेहतर प्रदर्शन और तेज गेंदबाजी में सुधार ने उन्हें जूनियर क्रिकेट में अलग पहचान दिलाई।

भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच तीनों एकदिवसीय मुकाबले सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे। दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला 27 से 30 सितंबर तक राजकोट में, जबकि दूसरा 5 से 8 अक्टूबर तक अहमदाबाद के बी ग्राउंड में होगा।

एक दिनी मैचों के लिए टीम- लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट और काव्य पटेल।

तीन दिवसीय मैचों के लिए टीम - यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उप कप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय बिस्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा और आर्यन यादव।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ वनडे और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का एलान, सहवाग-द्रविड़ के बेटों को मिली जगह

यह भी पढ़ें- चयन में लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा दिल्ली क्रिकेट, 4 मैच में खिलाए गए 19 खिलाड़ी