लखनऊ में इंडियन ऑयल ने शुरू की सेवा, बुकिंग के तीन घंटे में मिलेगा गैस सिलेंडर
इंडियन ऑयल ने लखनऊ में 'फास्ट ट्रैक लॉजिस्टिक्स कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर सेवा' शुरू की है, जिसके तहत बुकिंग के तीन घंटे के भीतर गैस सिलेंडर घर पहुंचेगा। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
इंडियन ऑयल ने लखनऊ में नई गैस सेवा शुरू की।
बुकिंग के मात्र तीन घंटे में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर।
हल्का, पारदर्शी और जंग-मुक्त है नया कंपोजिट सिलेंडर।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इंडियन आयल ने उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा देने के लिए फास्ट ट्रैक लाजिस्टिक्स कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर सेवा शुरू की है। इसके तहत गैस बुकिंग के मात्र तीन घंटे के भीतर सिलेंडर घर पहुंचेगा। इसकी शुरुआत वाराणसी से की गई है।
इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य प्रमुख संजय भंडारी ने बताया कि नया कंपोजिट सिलेंडर पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का, जंग-मुक्त और आधुनिक डिजाइन वाला है। इसकी पारदर्शी बाडी के कारण उपभोक्ता बाहर से ही यह जान सकेंगे कि सिलेंडर में कितनी गैस शेष है।
इससे रसोई का फर्श भी दाग-धब्बों से मुक्त रहेगा। यह माड्यूलर किचन के लिए उपयुक्त है। मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) भोद्रो लाकरा ने बताया कि कामकाजी लोगों, छात्रों और त्वरित सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है।
बताया कि इस सिलेंडर को लेने या रिफिल कराने पर किसी प्रकार की मासिक या वार्षिक सीमा नहीं है। ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार कभी भी इसे बुक करा सकते हैं। इंडेन एक्स्ट्रालाइट नाव सिलेंडर IndianOil One App के जरिए आनलाइन या निकटतम इंडेन गैस एजेंसी से बुक किया जा सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर तकरार: NHAI ने कहा 'नॉन-परफॉर्मर', PNC बोली- 'सिर्फ नोटिस मिला है'
कंपनी के अनुसार यह सेवा अपार्टमेंट, हाउसिंग सोसायटी, हास्टल, ट्रांसफरेबल कर्मचारियों और छोटे व्यवसायों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी।