अब बजट की चिंता खत्म, IRCTC करवाएगा काशी-अयोध्या और गया की यात्रा; कम पैसे में मिलेगी लग्जरी सुविधा
IRCTC ने 'गंगा गया संगम यात्रा' नामक एक विशेष एयर टूर पैकेज पेश किया है, जो 2 सितंबर 2026 को हैदराबाद से शुरू होगा। यह 8-दिवसीय यात्रा काशी, अयोध्या, ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
IRCTC का 'गंगा गया संगम यात्रा' एयर टूर पैकेज।
हैदराबाद से 2 सितंबर 2026 को शुरू होगी यात्रा।
काशी, अयोध्या, गया सहित कई स्थलों के दर्शन।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अगर आप अपने घरवालों को को काशी, अयोध्या और गया जैसे पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने इसके लिए एक बेहद आरामदायक और व्यवस्थित एयर टूर पैकेज पेश किया है। 'गंगा गया संगम यात्रा' नाम का यह खास टूर पैकेज 2 सितंबर 2026 को हैदराबाद एयरपोर्ट से शुरू होगा।
7 रात और 8 दिनों के इस सफर में यात्रियों को गया, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ और नैमिषारण्य जैसे ऐतिहासिक और पौराणिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। IRCTC ने इस ट्रिप में फ्लाइट टिकट से लेकर ठहरने, खाने-पीने और लोकल ट्रांसफर तक के पूरे इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सफर के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।
पैकेज में क्या-क्या मिलेगी सुविधा?
यात्रा का आगाज 2 सितंबर को सुबह 11:55 बजे हैदराबाद से होगा, जहां से यात्री फ्लाइट के जरिए कोलकाता होते हुए शाम 4:30 बजे बिहार के गया पहुंचेंगे। वहां होटल में आराम करने के बाद विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और पास के बौद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इस पूरे पैकेज के तहत यात्रियों को हैदराबाद-गया और लखनऊ-हैदराबाद की रिटर्न फ्लाइट टिकट, 7 रातों के लिए होटल का स्टे, रोजाना नाश्ता-डिनर और एक दिन का दोपहर का खाना मिलेगा।
साथ ही घूमने के लिए एसी बस, ट्रैवल इंश्योरेंस और मार्गदर्शन के लिए एक टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेगा। हालांकि, मंदिरों में मिलने वाली एंट्री टिकट, पर्सनल पूजा-पाठ का खर्च, स्थानीय ऑटो का किराया, फ्लाइट के भीतर का खाना और लॉन्ड्री जैसी निजी जरूरतों का भुगतान यात्रियों को खुद ही करना होगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, किराए की भी टेंशन खत्म; EMI की मिलेगी सुविधा
इसके साथ ही, जो श्रद्धालु दिल्ली से इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं, उनके पास भी रेलवे के कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। IRCTC दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से समय-समय पर 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' का संचालन करता है, जो बेहद किफायती बजट में काशी, अयोध्या और गया जैसे स्थलों की पूरी यात्रा कराती है। प्रति व्यक्ति लगभग ₹17,000 से ₹25,000 के खर्च में इस ट्रेन यात्रा में रहना, खाना और घूमना सब शामिल रहता है।
कम समय में यात्रा करने वाले करें ये काम
जो लोग कम समय में आरामदेह सफर चाहते हैं, वे नई दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चुन सकते हैं, जिसमें चेयर कार का किराया ₹1,500 से ₹1,800 और एग्जीक्यूटिव क्लास का टिकट करीब ₹3,000 है। वहीं बजट यात्रा के लिए शिव गंगा एक्सप्रेस और महाबोधि एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनें सबसे लोकप्रिय विकल्प हैं, जिनमें स्लीपर क्लास ₹400-₹500 और एसी क्लास ₹1,100 से ₹2,800 के बीच आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं।