यूपी : श्रावण मास में महाकालेश्वर-ओमकारेश्वर समेत इन 4 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा IRCTC, निगम ने तैयार किया प्लान
आइआरसीटीसी सावन माह में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगा, जिसमें स्टेचू ऑफ यूनिटी भी शामिल है। यह यात्रा 17 अगस्त को लखनऊ ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
आइआरसीटीसी सावन में चार ज्योतिर्लिंग दर्शन कराएगा।
भारत गौरव ट्रेन 17 अगस्त को लखनऊ से चलेगी।
यात्रा में स्टेचू ऑफ यूनिटी का भ्रमण भी शामिल।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सावन माह में श्रद्धालुओं को ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) चार ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगा। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से होने वाली इस यात्रा में स्टेचू आफ यूनिटी का भ्रमण भी कराया जाएगा।
आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन 17 अगस्त को रवाना होकर 26 अगस्त को वापस लखनऊ लौटेगी। महाकालेश्वर ज्योतिलिंग, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन), द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग और स्टेचू आफ यूनिटी की यात्रा स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड में होगी।
कहां से शुरू होगी यात्रा?
यात्रा आरंभ करने की सुविधा गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और ललितपुर स्टेशनों से होगी।
स्लीपर क्लास की यात्रा का शुल्क 18,380 रुपये, एसी थर्ड का शुल्क 29,570 रुपये और एसी सेकेंड का शुल्क 38,870 रुपये प्रति यात्री होगा। यात्रा की बुकिंग गोमीनगर पर्यटन भवन, स्थित आइआरसीटीसी कार्यालय, बेवसाइट www.irctctourism.com और हेल्पलाइन नंबर 8287930908 पर की जा सकती है।
दक्षिण भारत की सैर 31 से
आइआरसीटीसी दक्षिण भारत के लिए भी एक ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 31 जुलाई को आरंभ होकर 11 अगस्त को लौटेगी। ट्रेन श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी मंदिर , रामनाथ स्वामी मंदिर , मीनाक्षी मंदिर , कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। ।
इसका स्लीपर का किराया 23,560, एसी थर्ड का 39,100 और एसी सेकेंड का 51,760 रुपये प्रति यात्री होगा।