इटौंजा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला की मौत, पति और मासूम बच्ची घायल
इटौंजा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और एक माह की बच्ची घायल हो गए। यह हादसा नेवादा गांव के पास हुआ, ...और पढ़ें
-1786098515917_m.webp)
HighLights
इटौंजा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर।
हादसे में महिला सोनम की मौके पर ही मौत।
पति दीपक और एक माह की बच्ची गंभीर घायल।
संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा थाना के अंतर्गत गुरुवार रात में एक युवक बाइक से पत्नी और एक माह की नौनिहाल बच्ची के साथ दवा लेने सिधौली जनपद सीतापुर जा रहा था, तभी नेवादा गांव के निकट हाईवे पर सामने से उल्टी दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में तीनों उछलकर गिर पड़े। महिला की सीएचसी इटौंजा में मौत हो गई। जबकि उसका पति व नौनिहाल बच्ची घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुन्नू पुरवा निवासी दीपक यादव पत्नी सोनम 23 वर्ष व एक माह की नौनिहाल बेटी के साथ सिधौली सीतापुर दवा लेने जा रहे थे। नेवादा गांव के निकट हाईवे पर उल्टे साइड से एक बाइक चालक आ रहा था। जिस पर एक अन्य युवक भी बैठा था। दीपक की बाइक में टक्कर हो गई ।जिससे सोनम हाईवे पर गिरकर गंभीर हो गई। दीपक व बच्ची भी घायल हो गई।
टक्कर के बाद ड्राइवर फरार
सभी को पुलिस ने सीएचसी इटौंजा इलाज के लिए भेजा। जहां सोनम को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में एक माह की बच्ची को रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय बीकेटी भेजा गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दीपक की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। टक्कर के बाद बाइक चालक भाग गया।
यह भी पढ़ें- सुलतानपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसा: ट्रक की टक्कर से सड़क पर बिखरे दर्जनों गैस सिलिंडर
मौत की खबर लगने से सोनम के पारिवारिक जन सीएचसी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम हेतु महिला का शव देरी से भेजने पर पुलिस से नोक झोंक भी हो गई। रात 12:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।