Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाई की शादी से दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे दो युवकों को डीसीएम ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत; दूसरा गंभीर

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 03:31 PM (IST)

    इटौंजा थाना क्षेत्र में भाई की शादी से लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक प्रशांत सिंह की मौके पर ही मौत हो ग ...और पढ़ें

    बाइक में टक्‍कर मारने वाली डीसीएम।- जागरण

    बाइक में टक्‍कर मारने वाली डीसीएम।- जागरण

    HighLights

    1. शादी से लौट रहे दो युवक हादसे का शिकार।

    2. डीसीएम की टक्कर से एक युवक की मौके पर मौत।

    3. दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सूत्र, इटौंजा। इटौंजा थाना के अंतर्गत सोमवार की सुबह भाई के शादी समारोह से दोस्त के साथ लौट रहे दो युवकों को इटौंजा कुर्सी मार्ग बड़ी नहर के पास इटौंजा की तरफ से जा रही डीसीएम ने दोनों बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे कुचल कर एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी इटौंजा भेजा गया। जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।


    माधौपुर निवासी वीरपाल के भाई अमन की बारात बाराबंकी जनपद के रसूलाबाद रविवार को गई थी । शादी समारोह में शामिल होने के लिए ।शिवरी निवासी प्रशांत 26 वर्ष रात में बाराबंकी दोस्त अमन की बारात में गए थे। वहां से माधौपुर निवासी वीरपाल 30 वर्ष के साथ बाइक से लौट रहे थे। बाइक प्रशांत चला रहा था । तभी इटौंजा कुर्सी मार्ग बड़ी नहर के पास सुबह हादसे के शिकार हो गए। डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक नीचे फंस गई लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई। मौके पर ग्रामीण दौड़ पड़े तो चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।

    आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर इटौंजा पुलिस भी पहुंची। इसके बाद दोनों युवकों को सी एच सी इटौंजा पुलिस ने भेजा ।जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे माधौपुर निवासी युवक वीरपाल को लखनऊ केजीएमयू रेफर कर दिया ।मौके पर परिवारजन पहुंचे बिलख बिलख कर रोने लगे। घर में कोहराम मच गया। प्रशांत ने सात महीने पहले प्रेम विवाह किया था । वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। कल ही दिल्ली से वापस लौटा था। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर दुर्घटना हुई महोना चौकी चंद दूरी पर है। फिर भी डीसीएम चालक को पुलिस पकड़ नहीं सकी।

    दुल्हन का हो रहा था इंतजार हो रही थी खुशियां गमगीन हो गया माहौल

    वीरपाल के भाई अमन की बारात रविवार को रसूलाबाद बाराबंकी गई थी। सुबह 4:00 बजे तड़के वीरपाल दोस्त प्रशांत सिंह के साथ बाइक से घर आ रहे थे। तभी वह महोना नहर इटौंजा कुर्सी मार्ग पर हादसे का शिकार हो गए। प्रशांत सिंह की मौत हो गई। वहीं वीरपाल भी जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं। जिससे जहां सोमवार को बारात वापस आने वाली थी। दुल्हन का इंतजार हो रहा था। दुर्घटना की खबर लगते ही खुशियों की जगह माहौल गमगीन हो गया।


    इटौंजा कुर्सी मार्ग जहां दुर्घटना बाहुल्य माना जाता है। सोमवार को फिर से दुर्घटना में प्रशांत की जान चली गई। लेकिन इस मार्ग पर फुटपाथ का निर्माण कार्य अभी भी नहीं पूरा हो सका है। जिससे अक्सर हादसों में जाने जा रही हैं। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया प्रशांत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में 54 साल के शख्स ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली, डिप्रेशन से जूझ रहे थे