विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयंत चौधरी का 9 माह बाद लखनऊ दौरा, 2027 चुनाव को लेकर संगठन विस्तार पर करेंगे मंथन

Updated: Sun, 30 Aug 2026 06:04 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी नौ माह बाद लखनऊ पहुंचे हैं, जहां वे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सम्मान समारोह में भाग ...और पढ़ें

जयंत चौधरी का लखनऊ दौरा।

जयंत चौधरी का लखनऊ दौरा।

HighLights

  1. जयंत चौधरी का नौ माह बाद लखनऊ दौरा।

  2. 2027 विधानसभा चुनाव के लिए संगठन विस्तार पर मंथन।

  3. ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने की रणनीति।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी के बीच रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का लगभग नौ माह बाद लखनऊ दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। वह रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक सम्मान समारोह में भाग लेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह, बिजनौर के सांसद चंदन चौहान, मंत्री अनिल कुमार और संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व एमएलसी प्रत्याशी बीके शुक्ला करेंगे। माना जा रहा है कि इस बहाने बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी में शामिल होंगे। प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने की भी रणनीति बनेगी।इससे पहले जयन्त चौधरी 25 नवंबर को लखनऊ आए थे।

जयंत चौधरी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विचार-विमर्श करेंगे। विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

रालोद के पदाधिकारियों ने कहा कि विशेष रूप से ब्राह्मण समाज के बीच पार्टी की विचारधारा और चौधरी चरण सिंह के सामाजिक न्याय, किसान हित व सर्वसमावेशी राजनीति को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। सवर्ण समाज पार्टी से जुड़ रहा है।

यह भी पढ़ें- चवन्नी' से 'इकन्नी' तक का तंज,अखिलेश के बयान को रालोद ने बनाया 'जाट अस्मिता' का मुद्दा; संगीत सोम ने बढ़ाई सियासी हलचल