Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में KGMU के सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 10:26 PM (IST)

    लखनऊ के केजीएमयू के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में धुआं भर गया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. केजीएमयू के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

    2. पीडियाट्रिक वार्ड से 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।

    3. फायर अलार्म नहीं बजा, 10 मिनट में आग बुझाई गई।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के जनरल सर्जरी विभाग के बेसमेंट में गुरुवार देर रात बिजली पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते धुआं इसी भवन के दूसरे तल पर स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में भरने लगा, जिससे वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में भर्ती 50 भर्ती बच्चों को दूसरे वार्ड में सुरक्षित शिफ्ट किया गया। सूचना के कुछ मिनट में ही फायर विभाग की टीम भी पहुंच गई। 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

    जानकारी के मुताबिक, अचानक पैनल में तेज आवाज के साथ शार्ट सर्किट हो गया और आग की लपटें निकलने लगीं। कुछ मिनट में ही धुआं दूसरे तल पर स्थित पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड तक फैल गया। बच्चों को खांसी आने और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

    आनन-फानन प्रवक्ता प्रो. केके सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली आपूर्ति बंद होने से वार्ड में अंधेरा हो गया, लेकिन डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने अभिभावकों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट करा दिया।

    नहीं बजा फायर अलार्म

    पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में तीन दरवाजे होने से काफी मदद मिली। तीनों दरवाजों से बच्चों को बाहर निकाला गया। पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड से कई परिवारीजन अपने बच्चे को सीने से चिपकाकर भागे। परिवारीजनों का आरोप है कि आग लगने के बावजूद फायर अलार्म बजा ही नहीं। यही नहीं, वार्ड में लगे सुरक्षा उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे थे।

    खबरें और भी

    बच्चों को तेजी से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ सुरक्षाकर्मियों व परिवारजन ने अहम भूमिका निभाई, जबकि कई बच्चों के हाथों में ड्रिप लगी थी और कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।

    प्रो. केके सिंह के अनुसार, पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में अधिकतर बच्चे हाल ही में हुई सर्जरी के थे। हालांकि, किसी को कोई चोट नहीं आई है। 15-20 मिनट में आग बुझा ली गई। आग से जुड़ी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार शाम को वार्ड में बच्चों को दोबारा शिफ्ट किया गया।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की जांच में ड्रेनेज सिस्टम में मिली खामियां, IIT खड़गपुर और NHAI की टीम ने किया इंस्पेक्शन