Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ : सरोजनीनगर के किसान पथ पर खड़े ट्रक में घुसी DCM, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 06:35 PM (IST)

    सरोजनीनगर के किसान पथ पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। डीसीएम के आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद पु ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सरोजनीनगर के किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हुआ।

    2. डीसीएम के चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई।

    3. पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस ने रेस्क्यू किया।

    संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। सरोजनीनगर क्षेत्र के किसान पथ (आउटर रिंग रोड) पर गहरू अंडरपास के पास बुधवार की देर रात्रि को भीषण सड़क हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक की दर्दनाक मौत हो गई। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से डीसीएम के टकराने से उसका केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें बुरी तरह फंस गए।

    सूचना मिलते ही सरोजनीनगर पुलिस मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एसडीआरएफ और फायर सर्विस को बुलाया गया। फायर स्टेशन प्रभारी सुमित सिंह फायर कर्मियों के साथ तथा एसडीआरएफ के कपिल पटेल के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गैस कटर से डीसीएम का केबिन काटा और करीब कड़ी मशक्कत के बाद चालक व परिचालक को बाहर निकाला।

    ई-चालान एप से डीसीएम के मालिक का लगाया पता

    दोनों घायलों को एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल, कृष्णानगर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि पुलिस ने ई-चालान ऐप के माध्यम से डीसीएम के मालिक का पता लगाया।

    वाहन मालिक गौरव शुक्ला निवासी उरई (जालौन) ने चालक की पहचान शैलेंद्र (39) पुत्र वकील सिंह तथा परिचालक की पहचान राजा भैया (35) पुत्र स्व. लालजी, दोनों निवासी बरियारपुर, थाना कुठौंद, जनपद जालौन के रूप में की। हादसे में शामिल ट्रक काकोरी की ओर से बिजनौर की दिशा में जा रहा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरदोई : प्रेमिका के गांव में जाकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पास में ही पड़ी मिली साइकिल

    दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को देकर आवश्यक कार्रवाई की गई। राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा रहा है।