Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतीक यादव का निधन: राजनीति से दूर, फिटनेस और स्पोर्ट्स कारों के शौकीन थे मुलायम के बेटे

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:21 AM (GMT+05:30)

    सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ के अस्पताल में निधन हो गया। वे राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और व्यव ...और पढ़ें

    HighLights

    1. सपा मुखिया अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन।

    2. राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित किया।

    3. स्पोर्ट्स कारों के शौकीन थे, लेम्बोर्गिनी जैसी गाड़ियां रखते थे।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपने जीवन में राजनीति से दूर रहे। आज सुबह उनका निधन हो गया। लखनऊ के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रतीक यादव अपने व्यवासायिक जीवन में व्यस्त रहते थे। लखनऊ में उनके अपने जिम हैं साथ ही खुद फिटनेस ट्रेनर भी थे। उनका राजनीति से कोई नाता नहीं रहा।

    आजमगढ़ से चुनाव लड़ाने की उठी थी मांग

    नवम्बर, 2012 में कुछ सपा कार्यकर्ता सपा कार्यालय में घुसकर लोकसभा चुनाव में प्रतीक को आजमगढ़ से टिकट दिए जाने की मांग करने लगे थे। प्रतीक की मां और मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और चाचा शिवपाल ने भी इस बात का समर्थन किया था, हालांकि तब प्रतीक को टिकट नहीं दिया गया।

    _pratekk yad

    मानसिक और शारीरिक फिटनेस में लगाते थे समय

    प्रतीक यादव मीडिया और राजनीति से दूर ज्यादातर समय शारीरिक और मानसिक फिटनेस में लगाते थे। बता दें कि अपर्णा यादव भाजपा नेता होने के साथ उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और प्रतीक यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता की संतान हैं। मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को अपना बेटा बताया था।

    प्रतीक और अपर्णा ने की थी लव मैरिज

    प्रतीक और अपर्णा (aparna yadav prateek yadav) ने 2011 में लव मैरिज की थी। इटावा के सैफई में समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया था, जिसमें मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए थे।

    खबरें और भी

    _pratekk car

    स्पोर्ट्स कार के थे शौकीन 

    प्रतीक यादव स्पोर्ट्स कार चलाने के शौकीन थे। कई बार उन्हें लखनऊ की सड़़कों पर महंगी गाड़ियों को ड्राइव करते हुए देखा गयाा था। उनके पास इतालवी स्पोर्ट्स कार थी, जिसमें 5200 सीसी पॉवर में 10 सिलेंडर इंजन लगा है। यह कार 325 किलोमीटर/प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ती है।

    लेम्बोर्गिनी भी काफिले में

    प्रतीक यादव के पास एक लेम्बोर्गिनी स्पोर्ट्स सुपरकार भी थी। इस गाड़ी का नाम एक फाइटिंग बुल के नाम पर आधारित है। इस कार में कार्बन फाइबर स्प्लिट रूफ पैनल्स हैं। 6.5 लीटर पेट्रोल इंजन है। जो 700 पीएएस की मैक्स पॉवर व 689 एनएम का पीक टॉर्क है। इस कार के बारे में उन्होंने कहा था कि लोन लेकर ली है।

    यह भी पढ़ें- Prateek Yadav Death: मुलायम के बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

    यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली आखिरी सांस