विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Today: आगरा-वाराणसी में सूरज दिखाएगा तेवर, कानपुर में ठंडी हवा से राहत की उम्‍मीद, जानिए आज यूपी के मौसम का हाल

Published: Fri, 03 May 2024 07:57 AM (IST)

UP Weather Today Update मई के महीने में जून जैसी गर्मी महसूस हुई हो रही है। गर्मी ने लोगों का ...और पढ़ें

गर्मी में सबसे अधिक द‍िक्‍कत मासूम बच्‍चों को हो रही है। जागरण
गर्मी में सबसे अधिक द‍िक्‍कत मासूम बच्‍चों को हो रही है। जागरण

  डिजिटल डेस्‍क, जागरण लखनऊ। UP Weather Today मई का महीना शुरू होते आंधी और लू से लोगों की हालत खराब हो रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम विभाग बारिश की उम्‍मीद कर रहा है। ऐसे में लोगों को मौसम से नरमी की उम्‍मीद है लेकिन अप्रैल महीने में इतनी गर्मी पड़ी है कि लोग मई जून की गर्मी सोचकर परेशान हो रहे हैं। इस मौसम में गर्मी ने अपने तेवर दिखाकर लोगों की हालत खराब कर दी है। चढ़ते पारे के सहारे गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। आइए जानते हैं कि आज कैसा रहेगा मौसम....

आगरा: कल से फिर सूरज दिखाएगा तेवर

आगरा में सूरज शनिवार से एक बार फिर तेवर दिखाएगा। अधिकतम व न्यूनतम में वृद्धि दर्ज की जाएग। शुक्रवार को तापमान यथावत रहेगा। दोपहर बाद या शाम काे आंशिक बादल छा सकते हैं। उधर, गुरुवार को दिनभर हवा चलते रहने से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।

आगरा में 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सीजन का सबसे गरम दिन रहा था। इसके बाद तापमान में गिरावट आई। बुधवार की तरह गुरुवार को भी दिनभर हवा चलती रही। इससे सूरज की तपिश कम रही।

अधिकतम तापमान में बुधवार की अपेक्षा मामूली वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। प्रदेश के गरम शहरों में आगरा छठे स्थान पर रहा।

इसे भी पढ़ें- ताजनगरी में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, पथराव, फायरिंग और आगजनी से मचा हड़कंप

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। शनिवार से अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, जो आगामी दिनों में और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।

बरेली में शुक्रवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। गोरखपुर में शुक्रवार को दिन में मौसम साफ रहेगा। रात का तापमान बढ़ेगा। देवरिया और बस्ती में छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार जिले में हल्के बादलों के बीच धूप भी खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 23 प्रतिशत रहेगी।

दिन में गर्मी ने किया परेशान, रात में हवा चलने से राहत मिली

कानपुर में पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के बाद गुरुवार को इसका असर मैदानों पर भी पड़ा। नए पश्चिमी विक्षोभ ने मैदानी इलाकों में थोड़ी राहत दे दी। मई के दूसरे दिन अधिकतम तापमान 38.6 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से कम रहे।

अधिकतम 1.1 और न्यूनतम 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके बावजूद दिन में चली लू से नमी का प्रतिशत गिर गया। न्यूनतम नमी 17 और अधिकतम 33 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अभी दो चार दिन राहत रहेगी। सात मई को आंधी आने के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- प्रियंका गांधी आज फतेहाबाद में करेंगी रोड शो, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने डाला डेरा

गर्मी से राहत की ओर मौसम ने बढ़ाया कदम

प्रयागराज में अप्रैल मध्य से पड़ रही प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को पिछले तीन दिनों से राहत मिल रही है।गुरुवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो राहत का यह सिलसिला अभी चलता रहेगा।

सोमवार से बादलों की घेराबंदी शुरू होने की उम्मीद ऐसे में तापमान में तेजी से वृद्धि नहीं होगी। गुरुवार का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को यह 41.1 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को धूप तो खिली रही पर गर्म हवाओं का ज्यादा असर नहीं होने के कारण लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी महसूस नहीं हुई।

मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से रविवार तक आसमान साफ रहेगा, ऐसे में गर्मी कुछ बढ़ेगी पर हवाओं में गर्मी होने की वजह से तापमान तेजी से नहीं बढ़ेगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के प्रो. एआर सिद्दीकी बताते हैं कि छह से आठ मई तक हलके बादल छाए रह सकते हैं और इसके प्रभाव से जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

कल से फिर चढ़ेगा पारा, दो दिन बाद दिख सकता परिवर्तन

वाराणसी में थोड़ा सा नरम हुए मौसम शनिवार से फिर गरम होना आरंभ होगा। चढ़ता तापमान पुन: 42 डिग्री के स्तर को पार करने की ओर बढ़ सकता है। इस तरह सप्ताहांत प्रचंड ताप के बीच बीतेगा तो आने वाला सप्ताह सुखद शुरुआत कर सकता है।

संभावना है कि सोमवार की दोपहर बाद से पश्चिमी विक्षोभ संग तेज हवा व बादलों के टुकड़े पहुंच सकते हैं, जो दो-तीन दिनों तक मौसम को खुशनुमा बनाए रखेंगे। इस बीच आंधी व वर्षा की संभावना भी बन सकती है। शुक्रवार से तापमान में थोड़ी वृद्ध हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।