ललितपुर फॉर्मा पार्क बनेगा वर्ल्ड एक्सपोर्ट सेंटर, UPSIDA और JNPA के बीच हुआ MOU
उत्तर प्रदेश के ललितपुर फार्मा पार्क को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने के लिए यूपीसीडा और जेएनपीए के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। यूपीसीडा के सीईओ ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ललितपुर फार्मा पार्क को निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा)और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया।
यूपीसीडा के सीईओ विजय किरन आनंद और जेएनपीए के अध्यक्ष गौरव दयाल ने एमओयू पर शनिवार को हस्ताक्षर किए। यूपीसीडा के सीईओ ने बताया किजेएनपीए के साथ साझेदारी से निवेशकों को वैश्विक बाजार पर पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
कॉरिडोर से जोड़ने की योजना
उन्होंने बताया कि इस समझौते के तहत दादरी–खुर्जा रेल लिंक का उपयोग कर इसे पश्चिमी समर्पित मालवाहक गलियारा और पूर्वी समर्पित मालवाहक गलियारा से जोड़ा जाएगा।
यह मल्टीमोडल रेल नेटवर्क ललितपुर में निर्मित उच्च मूल्य के औषधीय उत्पादों भारत के सबसे बड़े कंटेनर बंदरगाह तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। जेएनपीए 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बंदरगाहों से जुड़ा हुआ है।