विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: केजरीवाल जेल में बंद, भगवंत मान भी नहीं आएंगे, बिना स्टार आईएनडीआईए का प्रचार कर रही आप

Published: Mon, 29 Apr 2024 08:26 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) बिना स्टार प्रचारकों के ही चुनाव प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी लोकसभा चुनाव ...और पढ़ें

बिना स्टार आईएनआईडीआईए का प्रचार कर रही आप।
बिना स्टार आईएनआईडीआईए का प्रचार कर रही आप।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) बिना स्टार प्रचारकों के ही चुनाव प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही लेकिन विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए के प्रत्याशियों का प्रचार कर रही है। अभी तक कोई स्टार प्रचारकों की सूची प्रदेश के लिए जारी नहीं हुई। 

पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित कई बड़े नेता जेल में बंद हैं। शराब घोटाले में आरोपी यूपी प्रभारी संजय सिंह जमानत पर हैं। सिर्फ वही प्रचार कर रहे हैं।

नहीं हुआ नई कार्यकारिणी का गठन

आप की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी नहीं हुआ है। बीते 21 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल का कार्यकाल खत्म हो चुका है। अभी तक इन दोनों का कार्यकाल बढ़ाए जाने या फिर कोई नया अध्यक्ष व महासचिव नहीं बनाया गया है। 

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली, गुजरात व पंजाब में प्रचार के लिए जाएंगी लेकिन उत्तर प्रदेश आने का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं बना है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी कोई कार्यक्रम यहां अभी तक तय नहीं है। दिल्ली व पंजाब सरकार के मंत्री भी प्रचार करने नहीं आ रहे। 

पार्टी के निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल कहते हैं कि यूपी में पार्टी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही। वह आईएनडीआईए प्रत्याशियों का प्रचार कर रही है। ऐसे में जिन राज्यों में पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, वहां पार्टी स्टार प्रचारकों को भेज रही है।

यह भी पढ़ें: Master Plan : यूपी के इस जिले में बिना नक्शे के नहीं कर सकेंगे निर्माण, मास्टर प्लान की ड्राइंग हो रही तैयार

यह भी पढ़ें: वाराणसी एयरपोर्ट समेत देश के 30 हवाई अड्डों को उड़ाने की धमकी, मेल मिलने के बाद हाईअलर्ट- बढ़ाई गई चौकसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।