Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी से मिलने गांव पहुंचे युवक की तीन साले और ससुर ने कर दी हत्या, एक साल पहले की थी लव मैर‍िज

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 04:21 PM (IST)

    काकोरी में प्रेम विवाह से नाराज तीन साले और ससुर ने म‍िलकर दामाद की चाकू से हत्‍या कर दी। युवक का पहले चाकू से गला काट दिया और सीने और पेट पर ताबड़तोड़ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, काकोरी। काकोरी के लालता खेड़ा गांव में प्रेम विवाह के विवाद में शुक्रवार देर रात भाई के साथ ससुराल पहुंचे युवक के साथ तीन साले और ससुर ने मारपीट के बाद चाकू से गला काट दिया और सीने और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। मृतक के भाई पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मृतक ने लालता खेड़ा निवासी युवती से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था जिससे युवती के परिजन नाराज चल रहे थे। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25 वर्ष) फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करता था। राम सागर ने एक साल पहले लालता खेड़ा निवासी भीमा की पुत्री कामिनी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ महीने तक कामिनी ससुराल में रही जिसके बाद कामिनी के परिजन अपने साथ लेकर लालता खेडा गांव लेकर चले गए।

    राहुल ने आरोप लगाया कि सोमवार को कामिनी के मौसरे भाई बंथरा के लोनहा गांव निवासी पंकज उर्फ बल्ले ने लोकेशन भेजकर कामिनी से मिलने के लिए बुलाया था। देर रात बाइक से लालता खेडा गांव पहुंचने पर पंकज ने शराब पिलाई और कामिनी को बुलाकर लाने की बात कहकर घर चला गया।

    पंकज के साथ भाई सुमित, अमित और पिता भीमा एक साथ आये और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद सुमित ने चाकू से राम सागर के गले पर वार कर दिया और सीने और पेट पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। बीच बचाव के दौरान राहुल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। राहुल के पेट सहित सिर में घाव हो गए।

    खबरें और भी

    राहगीरों को आता देख सभी आरोपी भाग निकले। राहगीरों की मदद से घायल को सरोजनी नगर सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसीपी काकोरी शकील अहमद ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।

    मृतक के भाई राहुल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिवार में मां आनंदवती,भाई आदर्श और बहन लक्ष्मी है।
    इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि युवती के घरवालों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रहे थे, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। मुकदमा दर्ज कर पंकज, अमित, सुमित और पिता भीमा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


    गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी युवती के पिता ने

    इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि जब मृतक राम सागर लालता खेड़ा निवासी भीमा की बेटी कामनी को लेकर भाग गया था तब पिता भीमा ने काकोरी कोतवाली पर दिसम्बर 2024 में गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद प्रेम विवाह की बात हुई थी। कामनी के वापस आने पर केस खत्म हो गया था

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में दो सालों में प्रतिबंधित मांझे से 104 लोग घायल, यूपी में 2017 से बैन है जानलेवा मांझा


    शादी तय होने की वजह से युवती भाग गई थी


    इंस्पेक्टर सतीश राठौर ने बताया कि परिजनों में कामनी की शादी तय कर दी थी। कामनी ने यह बात राम सागर को बताई, जिसके बाद दोनों भाग गए थे। परिजन कामनी को घर से शादी कर वापस भेजने के बात कह वापस घर ले आये थे, जिसके बाद परिजन फिर से कहीं दूसरी जगह शादी कर रहे थे। इसकी जानकारी पर राम सागर अपने भाई राहुल के साथ
    लालता खेड़ा आया था।