Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ बने एएमसी सेंटर और कॉलेज के नए कमांडेंट, संभाला पदभार

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM (IST)

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ के कमांडेंट का पदभार संभाला है। वह एक प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट हैं और पूर ...और पढ़ें

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ बने एएमसी सेंटर व कालेज के कमांडेंट

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ बने एएमसी सेंटर व कालेज के कमांडेंट

    HighLights

    1. लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला कमांडेंट का पदभार।

    2. एएमसी सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ के प्रमुख बने।

    3. प्रतिष्ठित रेडियोलॉजिस्ट, 36 वर्षों का शानदार करियर।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कालेज के कमांडेंट बन गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। ले. जनरल देबनाथ एएमसी रिकार्ड्स के आफिसर-इन-चार्ज भी होंगे।

    इससे पहले वह पूर्वी कमान मुख्यालय में मेजर जनरल मेडिकल (एमजी मेड) के पद पर तैनात थे। पूर्व में ले. जनरल देबनाथ लखनऊ स्थित मध्य कमान के कमांड अस्पताल के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

    लखनऊ में स्थित एएमसी सेंटर एवं कालेज, भारतीय सेना का प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान है। असम के सिलचर मेडिकल कालेज के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ एक प्रतिष्ठित रेडियोलाजिस्ट हैं और उन्होंने सीटी व एमआरआइ में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

    36 वर्षों के अपने शानदार करियर के दौरान ले. जनरल देबनाथ ने आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल सर्विसेज में क्लिनिकल, एकेडमिक, आपरेशनल, रिसर्च और प्रशासनिक भूमिकाओं में काम किया है।

    रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि जनरल आफिसर लगभग चार वर्षों तक मेडिकल जर्नल आर्म्ड फोर्सेज इंडिया (एमजेएएफआइ) के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।

    283 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

    बेलसर: महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज बेलसर में 48वीं बटालियन एनसीसी में सत्र 2026-27 के लिए एनसीसी भर्ती परीक्षा हुई। परीक्षा में 163 बालकों एवं 120 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।

    भर्ती परीक्षा की शुरुआत शारीरिक दक्षता परीक्षण से हुई। इस दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन, सीने की चौड़ाई, दौड़ आधार पर परीक्षण किया गया। प्रधानाचार्य एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट आनंद पांडेय ने बताया कि परीक्षा परिणाम एक सप्ताह में विद्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दिया जाएगा।