Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ में पिता को खाना देने जा रही बच्ची को ट्रैक्टर-ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

    Updated: Tue, 03 Feb 2026 05:40 PM (IST)

    लखनऊ के देवा रोड पर 13 वर्षीय अर्पिता को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। वह अपने पिता को खाना देने कंपनी जा रही थी। टक्कर से बच्ची डिवाइडर ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। देवा रोड स्थित टाटा टेल्को कंपनी में काम कर रहे पिता को खाना देने जा रही 13 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

    आजमगढ़ के कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय टाटा टेल्को कंपनी में मजदूरी करते हैं और परिवार के साथ नौबस्ता कला गांव में रहते हैं। भाई अनूप उपाध्याय ने बताया कि सोमवार की शाम मनोज की बेटी अर्पिता पिता को खाना देने के लिए कंपनी में जा रही थी।

    इसी बीच कंपनी से कुछ दूर पहले सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से अर्पिता का सिर डिवाइडर से टकरा गया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। सीसी फुटेज की मदद से चालक और ट्रैक्टर की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- मकान कब्जेदारी का विवाद में पुलिस ने सपा पार्षद को हिरासत में लिया, थाने का घेराव करने पहुंचे समर्थक