Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के राजाजीपुरम में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रूम पार्टनर देखते ही रह गया सन्न

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 08:55 PM (IST)

    लखनऊ के तालकटोरा स्थित राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में 28 वर्षीय आदर्श प्रजापति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजाजीपुरम में 28 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या।

    2. रूम पार्टनर ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया।

    3. आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है।

    संवादसूत्र, लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में बुधवार को 28 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में परिजन युवक को फंदे उतारकर एरा मेडिकल कालेज ले गए। जहाॅ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस के मुताबिक सआदतगंज निवासी अखिलेश प्रजापति का बेटा आदर्श प्रजापति राजाजीपुरम एफ 3759 में किराए के कमरे में अपने रूम पार्टनर उन्नाव निवासी जिम टेªनर शिवा के साथ रहता था और एक सीए के पास एकाउंट का काम सीखता था। घटना के समय आदर्श घर पर अकेला था।

    दोपहर रूम पार्टनर शिवा घर लौटा तो मेन गेट अंदर से बंद मिला। शिवा ने कई बार आदर्श प्रजापति को फोन किया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई तो शिवा ने आदर्श के परिजनों को बुलाया।

    परिजन व पुलिस गेट तोड़ कर अंदर पहुंचे तो रसोईघर के अंदर कुण्डे में चादर के सहारे अखिलेश फंदे से लटकता मिला। आदर्श के घर में मां, तीन भाई और एक बहन है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि आत्महत्या की कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।