Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इमामबाड़ा में महिला पर्यटक से अभद्रता का आरोप, बिना हिजाब के अंदर जाने से रोका; जांच के आदेश

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:25 PM (IST)

    लखनऊ के बड़ा इमामबाड़ा में एक महिला पर्यटक प्रीति सिंह के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, 13 मार्च को उन्हें हिजाब के बिना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। बड़ा इमामबाड़ा में एक महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। चिनहट क्षेत्र स्थित शक्ति अपार्टमेंट की निवासी प्रीति सिंह ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

    शिकायत के अनुसार, प्रीति सिंह 13 मार्च को अपने चार मित्रों के साथ बड़ा इमामबाड़ा घूमने गई थीं। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साथ ही उनसे यह भी कहा गया कि परिसर में प्रवेश के लिए उन्हें जमीन पर पड़े लिखे पोस्टरों को पैर से हटाना होगा।

    शिकायत में क्या कहा?

    हिजाब पहनकर ही अंदर जाने दिया जाएगा। प्रीति सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि कर्मचारियों के व्यवहार और भाषा से वह भयभीत हो गईं, जिसके कारण बिना इमामबाड़ा देखे ही वापस लौटना पड़ा।

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस तरह का व्यवहार अन्य हिंदू महिलाओं और लड़कियों के साथ भी किया जाता है।