Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के नौ रूटों पर सिटी बसों का संचालन, आय बढ़ाने को खोजेंगे नए मार्ग

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM (IST)

    लखनऊ में केवल नौ मार्गों पर सिटी बसों के संचालन से यात्रियों की संख्या घटी है, जिससे आय बढ़ाने के लिए नए मार्गों की तलाश की जाएगी। एलसीटीएसएल की 51वीं ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. लखनऊ में नौ मार्गों पर ही चल रही सिटी बसें।

    2. यात्रियों की संख्या घटने से आय पर पड़ा असर।

    3. एलसीटीएसएल बोर्ड बैठक में आय बढ़ाने पर जोर।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। शहर में सिर्फ नौ मार्गों पर ही सिटी बसों का संचालन हो रहा है। मार्ग घटने से यात्रियों की संख्या तेजी से घटी है, अब नए मार्गों को खोजकर बसों का संचालन कराया जाएगा। सिटी ट्रांसपोर्ट के निदेशक मंडल ने यात्रियों की जरूरत और बसों के संचालन को ध्यान में रखकर संचालित मार्गों का अध्ययन करके आय बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

    लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एलसीटीएसएल) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक शुक्रवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मार्च से जुलाई तक सिटी बसों के संचालन के परिणामों की समीक्षा की गई।

    अधिकारियों ने विभिन्न मार्गों पर बसों के संचालन और उससे प्राप्त परिणामों की जानकारी निदेशक मंडल के सामने रखी। निदेशक मंडल ने सिटी बस सेवा की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- आयुष काउंसलिंग की तैयारी तेज, आयुर्वेद और यूनानी कॉलेजों को जल्द मिलेगी मान्यता

    बसों के वर्तमान मार्गों और उनके संचालन से मिलने वाले परिणामों की समीक्षा करने को कहा गया, ताकि जरूरत के अनुसार व्यवस्था को और बेहतर किया जा सके। निदेशक मंडल की पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों और दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी दी गई।

    अधिकारियों ने बताया, पूर्व में लिए गए निर्णयों और निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई पूरी कर ली गई है। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार, नगरीय परिवहन निदेशालय के निदेशक, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के प्रतिनिधि, एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक, मुख्य वित्त अधिकारी, प्रबंधक (संचालन) आदि रहे।