Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • lucknow-city
LIVE BLOG

लखनऊ अग्निकांड में 18 अफसरों पर गिरी गाज, कार्रवाई की संस्तुति, सरकार ने लिया सबक

Lucknow Fire Updates - लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें 15 लोगों की मौत की सूचना है, जिसकी जांच के लिए एसआईटी की गठन किया गया है।

By Shivam Yadav Tue, 23 Jun 2026 10:02 PM (IST)
News Article Hero Image

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। (Lucknow Agnikand News Updates) राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

बताया गया कि आग बिल्डिंग में चल रहे पेट शॉप में लगी, जिसके बाद पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई। इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और एक कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।

 Lucknow Fire Updates: लखनऊ अग्निकांड की घटना से जुडे़ लाइव अपडेट्स नीचे पढ़ें-

23 Jun 202610:01:55 PM

18 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

मामले में अवैध बिल्डिंग के निर्माण के लिए दोषी तत्कालीन विहित प्राधिकारी दुर्गेश श्रीवास्तव, पांच जोनल  अफसरों सहित 18 इंजीनियरों की जवाबदेही तय करते हुए इनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेजी है। इन सभी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गयी है।

23 Jun 20268:07:54 PM

अवैध कोचिंग संस्थानों पर होगी कार्रवाई

प्रदेश सरकार ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा और वैधता को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाकर बिना पंजीकरण संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पूरी खबर

23 Jun 20267:41:27 PM

अग्निकांड के दोषियों पर एफआईआर: आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि अलीगंज की जिस इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई, उसे 2016 में ही गिराने का आदेश दिया गया था। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 10 वर्षों में कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

उन्होंने कहा कि केवल अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर जेल भेजा जाए। साथ ही फायर विभाग का बजट बढ़ाकर आधुनिक गाड़ियां, पाइप और उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने मृतकों के परिवार को दिए गए मुआवजे को अपर्याप्त बताया। उन्होंने घायल छात्रा लवप्रीत और आइसीयू में भर्ती जयंत से मुलाकात का भी जिक्र किया। 

23 Jun 20266:22:13 PM

अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता: अखिलेश

लखनऊ स्थित KGMU में घायलों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत दुखद है... अगर सुरक्षा नियमों का पालन हुआ होता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। सुरक्षा नियमों के पालन ना होने से इतने लोगों की जान चली गई... इन परिवारों की मदद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी मैं एक नौजवान से मिलकर आया हूं। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। उसके रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वे नौकरी करता था। उसका बहुत दिनों तक इलाज चलेगा, उसकी मां नहीं है। उस परिवार में अकेला कमाने वाला था। अगर सरकार नहीं मदद करेगी तो कौन मदद करेगा?

बकौल अखिलेश, हमारी मांग है कि जबतक वे स्वस्थ नहीं होता है और दोबारा नौकरी के लिए नहीं पहुंचता है तब तक उसे वेतन मिले और इलाज का इंतजाम सरकार करे... सरकार को मृतकों को परिवारों की कम से कम 1 करोड़ रुपए की मदद करनी चाहिए।

23 Jun 20266:18:31 PM

घायलों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना: समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। वह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने पहुंचे हैं। 

#WATCH लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना | समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंचे। वह आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात करने पहुंचे हैं। pic.twitter.com/ZfalHuH32t

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
23 Jun 20265:07:21 PM

चार नामजद आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

 
23 Jun 20264:21:19 PM

सात दिनों में सीएम को रिपोर्ट देगी एसआईटी

एसआईटी ने कहा जितने भी विभाग इस घटना से जुड़े हैं, उन सभी से रिपोर्ट मांगेंगे। साथ-साथ सात दिन का जो समय दिया गया है, उसमें कारवाई की जाएगी। सात दिन के समय में जो रिपोर्ट तैयार होगी, वह मुख्यमंत्री के आगे सौंपी भी जाएगी।

23 Jun 20264:18:36 PM

एसआईटी ने सुबह ही घटनास्थल का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री की तरफ से गठित की गई एसआईटी ने सुबह ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निकासी से लेकर हर एक बिंदु पर जांच पड़ताल की। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी उत्तरी और एसीपी अलीगंज मौजूद रहे।

एसआइटी ने सुबह ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/xt07YGbQn9

— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) June 23, 2026
23 Jun 20263:41:01 PM

वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। एक्शन में आई एसआईटी की टीम ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई पूरी कर ली है।

23 Jun 20263:25:05 PM

अलीगढ़ में बड़ी कार्रवाई, नौ कोचिंग सेंटर सील

लखनऊ में कोचिंग संस्थान हादसे के बाद शासन के निर्देश पर मंगलवार को शिक्षा विभाग ने शहर में संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान मानकों का पालन न करने और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न कर पाने पर नौ कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। पूरी खबर

23 Jun 20263:04:42 PM

शहर के जारी किए गए सील नोटिसों की डिटेल मांगी

मुख्यमंत्री ने 1 जनवरी से लेकर अब तक शहर के सभी सात जोनों में जारी किए गए सील नोटिसों की कुल संख्या, उन पर जमीनी स्तर पर हुए अमल और ध्वस्तीकरण (बुलडोजर एक्शन) की पूरी डिटेल मांगी है।

23 Jun 20262:56:48 PM

सीएम ने मांगी रिपोर्ट, एलडीए के उपाध्यक्ष तलब

अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। सीएम योगी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की कार्रवाई रिपोर्ट के साथ उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को आज शाम पांच बजे तलब किया है। पूरी खबर

23 Jun 20262:55:19 PM

एलडीए ने भी बनाई जांच समिति

प्रकरण की जांच के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने भी एक समिति गठित की है। यह समिति भी आज पहुंच सकती है।

23 Jun 20262:54:12 PM

एसआईटी बनाएगी रिपोर्ट

एसआईटी निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसे मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीएम योगी कार्रवाई करेंगे।

 
23 Jun 20262:49:43 PM

आज से प्रकरण की जांच शुरू

इमारत में आग से 15 लोगों की मौत के बाद आज से प्रकरण की जांच शुरू हो रही है। जांच के लिए गठित एसआइटी आज घटनास्थल का निरीक्षण कर सकती है।

23 Jun 20262:19:08 AM

तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत का था ध्वस्तीकरण का आदेश

अलीगंज के आवासीय क्षेत्र में तिमंजिला अवैध व्यावसायिक इमारत रसूख पर बनाई गई थी। इसी में लगी भीषण आग में झुलसने व दम घुटने से सोमवार को 15 लोगों की मौत हो गई। लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अब भवन से जुड़े पुराने दस्तावेज और प्राधिकरण की कार्रवाई गंभीर सवालों के घेरे में हैं।

सोमवार को जिस भवन में आग लगने की यह दुःखद घटना हुई, उसके खिलाफ वर्ष 2016 में अवैध निर्माण को लेकर ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था, लेकिन दो माह से कम समय में ही उस आदेश को निरस्त भी कर दिया गया।

22 Jun 202611:56:37 PM

तीन के खिलाफ केस दर्ज और गिरफ्तारी

इस प्रकरण में व्यावसायिक इमारत के मालिक सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर इनको गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही नगर निगम के दो और ऊर्जा विभाग व फायर के एक-एक अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

22 Jun 202611:16:38 PM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा तय होगी जिम्मेदारी

अलीगंज में हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तत्काल स्थगित कर दिए। वह रात 9.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। कहा, घटना के दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

22 Jun 202610:04:19 PM

एसआईटी करेगी जांच, सीएम ने दिए निर्देश

लखनऊ अग्निकांड की जांच के लिए सीएम योगी ने एसआईटी जांच का निर्देश दिया है। सीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है, जो घटना की जांच कर सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सीएम को सौंपेगी।

22 Jun 20269:16:45 PM

मंत्रियों ने जताया दुख

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदन व्यक्त की है। कहा कि यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है, जिसमें कई परिवारों ने अपनों को खो दिया। 

22 Jun 20268:47:51 PM

सीएम योगी ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया एवं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचकर इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में घायल हुए लोगों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

22 Jun 20267:15:27 PM

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव (गृह) को खुद घटनास्थल का दौरा करने के कड़े निर्देश दिए। सीएम ने साफ किया है कि दोनों आला अधिकारी मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से स्थिति का मुआयना करेंगे और इस पूरी लापरवाही पर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।

22 Jun 20266:41:46 PM

आग लगी तो वह नीचे कूदने लगे बच्चे: प्रत्यक्षदर्शी

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के वक्त कई बच्चे अंदर थे। आग लगी तो वह नीचे कूदने लगे। घटना से जुड़े कई फोटो और वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।

22 Jun 20266:39:06 PM

अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक: योगी

लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।

मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
22 Jun 20266:30:48 PM

दीवार तोड़कर छात्रों को निकाला गया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एसीएस होम संजय प्रसाद डीजीपी राजीव कृष्णा के अलावा डीएम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। पीछे की दीवार तोड़कर छात्रों को निकाला गया।

22 Jun 20266:28:08 PM

मायावती बोलीं- सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से नहीं चलेगा काम

बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा'।

22 Jun 20266:22:27 PM

आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची

गेम जोन में नौकरी करने वाले भुवन कुमार ने बताया कि आगजनी में चचेरे भाई आदित्य की मौत हो गई। आग लगने के एक घंटे में सब खत्म हो गया। इनका कहना है कि आग लगने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची है।

 
22 Jun 20266:21:37 PM

30 मिनट में आग दूसरे तल पर जा पहुंची: कर्मचारी

हेड हॉपर गेमिंग जोन कंपनी के कर्मचारी और उत्तराखंड निवासी पंकज कुमार ने बताया कि बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर पेट हाउस के बिल बोर्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। करीब 30 मिनट में आग ने दूसरे तल को अपनी चपेट में ले लिया। 

22 Jun 20266:17:43 PM

घटना के समय कई लोग थे मौजूद

जिस इमारत में आग लगी वहां पर पहले दो तल पर पेट शाप और गेमिंग जोन था और तीसरे तल पर कोचिंग और लाइब्रेरी थी। बताया जाता कि दोपहर तीन बजे के करीब जब आग लगी तब कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। 

22 Jun 20266:15:36 PM

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग का वायरल वीडियो

लखनऊ में कोचिंग सेंटर में भीषण आग: pic.twitter.com/NMVVY2HlZk

— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) June 22, 2026
22 Jun 20266:11:25 PM

प्रधानमंत्री ने जताया दुख, आर्थिक मदद का एलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ितों को आर्थिक राहत देने का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, PMNRF (प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष) से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Anguished by the loss of lives in a fire mishap in Lucknow, Uttar Pradesh. My condolences to the bereaved families. May the injured recover at the earliest. Rescue operations are underway and authorities are providing all possible assistance.

An ex-gratia of Rs. 2 lakh from…

— PMO India (@PMOIndia) June 22, 2026
22 Jun 20266:10:41 PM

घटना की खबर सुन अलीगढ़ से लौटे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले मे पहुंचकर 462 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलन्यास किया। यहां कार्यक्रम के दौरान उन्हें लखनऊ में हुई आग की घटना की सूचना मिली तो वे सभी कार्यक्रम निरस्त कर वापस लखनऊ वापस लौटे हैं।

22 Jun 20266:08:54 PM

घटना में 14 बच्चों की मौत: डिप्टी सीएम

#WATCH लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने… pic.twitter.com/nI1xwsZCvN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 22, 2026
22 Jun 20266:02:53 PM

blog images
22 Jun 20266:37:11 PM

blog images
22 Jun 20266:00:46 PM

तस्वीरों में देखें हादसे का मंजर


blog images
22 Jun 20266:00:03 PM

तस्वीरों में देखें हादसे का मंजर

blog images

लांस नायक छविराम इधर से निकल रहे थे] घटना देखी तो मदद के लिए आगे आए।

22 Jun 20268:18:22 PM

15 लोगों की मौत, कई कुत्ते-बिल्ली भी जले

आग की चपेट में आकर 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक झुलसे लोगों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भेजा गया है। इनके साथ ही बड़ी संख्या में कुत्ते और बिल्लियों की मौत हुई है।

22 Jun 20265:54:54 PM

कोचिंग सेंटर में लगी आग, दमकल गाड़ियां बुझाने में जुटी

दोपहर तीन बजे अलीगंज के सेक्टर डी में सोमवार दोपहर निजी कोचिंग सेंटर में आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही देर में लपटें विकराल हो गई। आसपास के लोगों ने सूचना दमकल को दी। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us