Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, पुल‍िस ने पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजा शव

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 07:42 PM (IST)

    लखनऊ के पारा स्थित हंसखेड़ा में एक निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल से गिरकर 40 वर्षीय मजदूर राजेंद्र कुमार की मौत हो गई। वह शटरिंग का काम कर रहा था। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लखनऊ के हंसखेड़ा में निर्माणाधीन इमारत से मजदूर गिरा।

    2. शटरिंग करते समय 40 वर्षीय राजेंद्र कुमार की मौत हुई।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू की।

    संवाद सूत्र, लखनऊ। पारा के हंसखेड़ा में सोमवार को 19 मंजिला बिल्डिंग के सामने निर्माणाधीन इमारत में काम करते समय  मजदूर छठी मंजिल से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। साथी मजदूरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और घायल मजदूर को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया


    हंसखेड़ा में 19 मंजिला बिल्डिंग के सामने निर्माणाधीन इमारत की छठी मंजिल में शटरिंग का काम चल रहा था। काम दौरान चित्रकूट सदर बगलई निवासी 40 वर्षीय मजदूर राजेंद्र कुमार 19 मंजिला बिल्डिंग के सामने बन रही एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग का काम करते समय छठी मंजिल से अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। जिससे राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मौके पर मौजूद घायल मजदूर के साथियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र को इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

    यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया चिनहट सीएचसी का निरीक्षण, लाइन में लगकर पर्चा बनवाया, इसके बाद...

    खबरें और भी