लखनऊ में पत्नी की लाश नहर में फेंककर बहन और मां के साथ चला गया था तीर्थ यात्रा, पांच माह पहले हुई थी शादी; 3 गिरफ्तार
लखनऊ के इटौंजा में नवविवाहिता हिमांशी की मौत के बाद पति प्रदीप ने उसका शव इंद्रा नहर में फेंक दिया और मां-बहन के साथ तीर्थ यात्रा पर चला गया। दहेज हत् ...और पढ़ें

HighLights
नवविवाहिता हिमांशी का शव नहर में फेंका गया।
पति प्रदीप ने मां-बहन संग तीर्थ यात्रा की।
दहेज हत्या में पति, सास, ननद गिरफ्तार हुए।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। इटौंजा के तुर्की गांव में नवविवाहिता हिमांशी की मौत के बाद पति ने शव ठिकाने लगाने के इरादे से उसे इंद्रा नहर में फेंका था। उसी दिन शाम को मां और बहन के साथ तीर्थ यात्रा पर चला गया। हिमांशी के पिता पवन ने दामाद प्रदीप और उसके परिवारजन समेत कुल सात लोगों पर दहेज हत्या के आरोप में इटौंजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस ने प्रदीप, उसकी मां सुनीता और बहन राखी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीतापुर के कोतवाली नगर स्थित मछली मंडी निवासी पवन कश्यप ने इसी वर्ष फरवरी में बेटी हिमांशी का विवाह अटरिया के विरसिंघपुर निवासी प्रदीप गौड़ से किया था। प्रदीप का परिवार इटौंजा के तुर्की गांव में रहता है। हिमांशी और प्रदीप मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क में आए थे।
क्या लग रहे आरोप?
पवन ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 11 जुलाई की रात हिमांशी ने रिश्ते की बहन को ससुरालीजन की प्रताड़ना से परेशान होकर एक पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने प्रताड़ना की बात कही थी। रविवार 12 जुलाई को हिमांशी के परिवारजन ससुराल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला।
हिमांशी के साथ ही सभी अन्य के मोबाइल फोन बंद थे। सोमवार को पिता ने इटौंजा थाने में पति प्रदीप, ससुर श्रीराम, सास सुनीता, जेठ संदीप, ननद प्रीती, राखी, प्रीती के बेटे के खिलाफ दहेज हत्या, प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने प्रदीप, सुनीता और राखी को इटौंजा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि 12 जुलाई को उसे अमरनाथ यात्रा पर जाना था।
रात खाना खाकर छत पर चला गया सोने
हिमांशी कुछ नाराज थी तो शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया। सुबह उठा तो बहन प्रीति ने बताया कि हिमांशी ने आत्महत्या कर ली है। साक्ष्य छिपाने के इरादे से उसने परिवार के साथ शव फंदे से नीचे उतरवाया।
खबरें और भी
बहन राखी और मां की मदद से शव गाड़ी में रखा और चिनहट के पास इंद्रा नहर में फेंक दिया और शाम को तीनों अमरनाथ चले गए। हिमांशी का शव गुरुवार को करीब 40 किलोमीटर दूर नगराम में मिला था। सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी विकास पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।