Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ उतरी, खराब मौसम की वजह से Lucknow की दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 05:05 PM (IST)

    मंगलवार देर शाम खराब मौसम के कारण लखनऊ की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुईं। पुणे से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक उड़ान को लखनऊ डायवर्ट किया गया, जिसमें 169 या ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. खराब मौसम के कारण लखनऊ की उड़ानें प्रभावित हुईं।

    2. पुणे-दिल्ली उड़ान 169 यात्रियों संग लखनऊ में उतरी।

    3. लखनऊ आ रहीं दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट की गईं।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। मंगलवार देर शाम अचानक मौसम खराब होने के कारण उड़ान सेवाओं पर इसका असर पड़ा। लखनऊ आ रहीं दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। वहीं, दिल्ली जा रही एक उड़ान को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देर रात उतारा गया। मौसम ठीक होने के बाद उड़ानें अपने गंतव्य को रवाना हो गईं।

    इंडिगो एयरलाइन की उड़ान 6ई-2624 मंगलवार रात पुणे से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली में मौसम खराब होने से वहां कई चक्कर लगाने के बाद उड़ान को लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। रात 12:10 बजे उड़ान 169 यात्रियों और आठ क्रू सदस्यों के साथ लखनऊ में उतरा। लखनऊ एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर विमान एक घंटा तक खड़ा रहा।

    मौसम ठीक होने के बाद उड़ान दिल्ली रवाना हो गया। इसी तरह मंगलवार देर शाम दिल्ली से लखनऊ पहुंची उड़ान 6ई-6440 खराब मौसम के कारण नहीं उतर सकी। एटीसी से अनुमति के बाद 157 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों के साथ उड़ान वाराणसी डाइवर्ट कर दी गई। इसके ठीक बाद देहरादून से उड़ान संख्या 6ई-518 आयी थी। कुल 87 यात्रियों और क्रू के छह सदस्यों को लेकर उड़ान वाराणसी डाइवर्ट कर दी गई। देर रात मौसम ठीक होने के बाद उड़ानें लखनऊ आयीं।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, राजकीय महाविद्यालय से शिक्षक व कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राएं नदारद

    खबरें और भी