मोबाइल कम चलाएं वरना दब जाएगा आपका हुनर, महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी खास सलाह
लखनऊ के खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्रा जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबिता सिंह चौहान ने महिला शिक्षा, ...और पढ़ें

HighLights
महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता पर बबिता सिंह चौहान का जोर।
छात्राओं को मोबाइल कम उपयोग करने, हुनर बढ़ाने की सलाह।
मेधावी छात्राओं व कबड्डी विजेताओं को किया गया सम्मानित।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। खुन-खुन जी गर्ल्स पीजी कालेज में छात्रा जागरूकता एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन बबिता सिंह चौहान ने महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर बल दिया l
उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप अपनी कुशलता बढ़ाने पर जोर दें। मोबाइल पर कम समय दें ताकि आपके अंदर का हुनर दबे नहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया व मनोचिकित्सक डा. आकांक्षा उपाध्याय ने कहा कि कभी भी मन के भीतर की चिंताओं को दबाएं नहीं अपने नजदीकी व्यक्ति से जरुर बताएं ताकि कुछ न कुछ समाधान निकल सके। मिथकों का खंडन करते हुए व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उन्होंने महाविद्यालय की बी.ए., बी.एड., बी.काम एवं एम.ए. की मेधावी छात्राओं व कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया।
महिला विकास एवं जनकल्याण समिति की ओर से डा बबिता सिंह चौहान को महिला विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्था की तरफ से सुनीता त्रिपाठी, वर्षा उपाध्याय एवम अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे l वि.