Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोने के दाम में भारी उछाल: सोना ₹1.45 हजार के पार, चांदी भी ₹2.70 लाख प्रति किलो पहुंची; ये है वजह

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 07:16 AM (IST)

    लखनऊ में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है। 24 कैरेट सोना ₹1,45,500 प्रति दस ग्राम और चांदी ₹2,70,000 प्रति किलो पर पहुंच गई है। आम ग्राहक बाज ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. सोना ₹1,45,500, चांदी ₹2,70,000 प्रति किलो पहुंची।

    2. आम ग्राहक बाजार से दूर, केवल निवेशक सक्रिय।

    3. वैश्विक कारणों से भविष्य में और बढ़ेंगी कीमतें।

    अंशू दीक्षित, जागरण लखनऊ। सोने व चांदी की कीमतों ने सोमवार के दिन लंबी छलांग लगाई। सोने के दाम में देर शाम तक उतार-चढ़ाव होते रहे। राजधानी में सोने की कीमत साढ़े तीन हजार रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ी और सोना 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया।

    चांदी जो दो लाख 53 हजार प्रति किलो के आसपास थी, वह बढ़कर दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो पहुंच गई। बाजार से आम ग्राहक लगभग गायब हो गया है। सिर्फ निवेशक सोने व चांदी में निवेश कर रहे हैं। इस वक्त बुलियन का कारोबार सिर्फ चल रहा है।

    आम ग्राहकों में वही हैं, जिनके घरों में फरवरी में शादी है। ऐसे ग्राहकों ने भी बढ़ती कीमतों के कारण गहनों के वजन में कमी कर दी है। जो सामान्य ग्राहक सोने के पांच आइटम (अंगूठी, गले का हार, कान के झाले, मांग का टीका, नथ) 50 ग्राम वजन तक खरीदते थे, वह अब 30 से 35 ग्राम में सिमट गया है।

    इसके अलावा पुराना सोना बेचकर नया लेने वाले भी कुछ ग्राहक बाजार में मौजूद हैं। कोई नया ग्राहक बाजार नहीं पहुंच रहा है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी ने बताया कि सोना जल्द ही एक लाख 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम पर होगा और चांदी चार लाख रुपये प्रति किलो पहुंचेगी।

    खबरें और भी

    उनके मुताबिक, इन दोनों धातुओं के बढ़ने के पीछे वैश्विक कारण हैं। अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के बाद क्यूबा, ईरान, ग्रीनलैंड जैसे देशों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा रूस, चीन के साथ तनातनी भी एक बड़ा कारण है। चीन ने पूरी तरह से चांदी के निर्यात पर रोक लगा दी है।

    चीन सिर्फ चांदी खरीद रहा है। वहीं, भारत ने भी देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए बड़ी मात्रा में चांदी खरीदी है। ऐसे में चांदी व सोने के दाम भविष्य में और बढ़ना तय माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दोनों ही धातु आम आदमी से दूर हो गई हैं। मजबूरी में ही यह वर्ग इन धातुओं को खरीद रहा है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में सीमा विस्तार वाले इन नए इलाकों पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

    सोमवार को कुछ इस प्रकार रहे सोने के दाम

    • 24 कैरेट : 1,45,500 रुपये प्रति दस ग्राम
    • 22 कैरेट : 1,33,400 रुपये प्रति दस ग्राम
    • 18 कैरेट : 1,09,500 रुपये प्रति दस ग्राम

    नोट: चांदी के दाम : दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो। यह दाम इब्जा द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।