लखनऊ: हाई-वे किनारे चाय पी रहे दो बुजुर्गों को DCM ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर लालपुर गांव के पास चाय पी रहे दो बुजुर्गों को एक अज्ञात डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिशंकर (67) की मौत हो गई, जबकि अयोध् ...और पढ़ें

HighLights
लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर अज्ञात डीसीएम ने बुजुर्गों को टक्कर मारी।
हादसे में 67 वर्षीय हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरे बुजुर्ग अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी।
संवाद सूत्र, निगोहां। लालपुर गांव के पास लखनऊ-रायबरेली हाइवे किनारे स्थित एक होटल पर चाय पी रहे दो बुजुर्गों को लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरिशंकर (67) को मृत घोषित कर दिया। जबकि अयोध्या प्रसाद का उपचार जारी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई।
दोनों पी रहे थे चाय
मंगलवार सुबह करीब 06:25 बजे ग्राम लालपुर गांव के पास सड़क किनारे स्थित एक होटल पर लालपुर निवासी हरिशंकर (67) वर्ष और अयोध्या प्रसाद (70) दोनों चाय पी रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे एक अज्ञात डीसीएम वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी मोहनलालगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरिशंकर को मृत घोषित कर दिया और अयोध्या प्रसाद का उपचार जारी है।
थाना प्रभारी निगोहां रवींद्र कुमार
ने बताया कि मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात डीसीएम वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।