आज हाउस टैक्स जमा नहीं किया तो देना होगा ब्याज, रात 11 बजे तक खुलेंगे लखनऊ नगर निगम के कार्यालय
लखनऊ नगर निगम ने गृह कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की है। नागरिकों की सुविधा के लिए सभी जोनल कार्यालय मंगलवार को सुबह 10 बजे से रात 11 ...और पढ़ें

HighLights
गृह कर जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च।
सभी जोनल कार्यालय रात 11 बजे तक खुले रहेंगे।
देरी होने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना अनिवार्य होगा।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने करदाताओं को गृह कर जमा करने के लिए मंगलवार 31 मार्च अंतिम अवसर दिया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुले रखे गए हैं।
देर रात तक जमा होगा टैक्स
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, मंगलवार को विशेष वसूली अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक करदाता अपना बकाया गृह कर जमा कर सकें। इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों में अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं।
ब्याज से बचने का आखिरी मौका
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद गृह कर जमा करने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना अनिवार्य होगा। ऐसे में करदाताओं के लिए यह आखिरी मौका है कि वे बिना अतिरिक्त शुल्क के अपना कर जमा कर दें।
नागरिकों से अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज ही अपने नजदीकी जोनल कार्यालय पहुंचकर गृह कर जमा करें और अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचें।