विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में मतांतरण कराकर की शादी, फिर दहेज के लिए घर से निकाला; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:17 PM (IST)

लखनऊ में एक महिला ने अपने पति पर मतांतरण कराकर शादी करने और बाद में दहेज के लिए घर से ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. महिला ने पति पर मतांतरण कराकर शादी करने का आरोप।

  2. दहेज के लिए घर से निकाला, बेटे को भी अपने पास रखा।

  3. मड़ियांव थाने में आरोपित पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। फैजुल्लागंज में रहने वाली महिला ने पति पर मतांतरण कराकर शादी करने और बाद में दहेज के लिए घर से निकालने का आरोप लगाया है। उसकी शिकायत पर मड़ियांव थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीड़ित महिला कल्पना यादव के अनुसार, अयोध्या के शांतीपुर रामपुर सरहा गांव के श्यामदीप यादव उर्फ दीपक यादव ने मतांतरण कराकर जून 2026 में प्रेम विवाह किया। दोनों के सात साल का एक बेटा है। दोनों पहले बालागंज में किराए के मकान में रहते थे। बाद में फैजुल्लागंज में किराए के मकान में रहने लगे। महिला का आरोप है कि अब पति दहेज में पैसे मांग रहा है।

नहीं देने पर उसे घर से निकाल दिया है। बेटे को अपने पास रख लिया है। मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बीबीएयू में सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 नवंबर तक है मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।