करवा चौथ पर लखनऊ के बाजारों में छाई सिल्क साड़ियां, बनारसी और दक्षिण भारतीय सिल्क की बढ़ी मांग
करवा चौथ के पर्व को लेकर लखनऊ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, खासकर सिल्क साड़ियों की मांग में तेजी आई है।

HighLights
लखनऊ के बाजारों में करवा चौथ की रौनक।
सिल्क साड़ियों की मांग में भारी वृद्धि।
बनारसी और दक्षिण भारतीय सिल्क की धूम।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। करवा चौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहाग के पर्व पर सजने-संवरने की तैयारी में जुटी महिलाओं के बीच साड़ियों की खरीदारी तेज हो गई है। खासकर सिल्क की साड़ियों की मांग बढ़ रही है।
आशियाना स्थित दुकानों में बनारसी सिल्क से लेकर दक्षिण भारतीय सिल्क साड़ियों तक की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। महिलाओं को खरीददारी करने के लिए अलग अलग रेंज में साड़ियां उपलब्ध हैं। पारंपरिक परिधानों के साथ त्योहार के अनुरूप रंग और डिजाइन पसंद करने वाली महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं।
पारंपरिक लुक के लिए सिल्क पहली पसंद
साड़ी विक्रेता राघवेंद्र प्रताप बताते हैं कि करवा चौथ को देखते हुए सिल्क की साड़ियों के प्रति महिलाओं का रुझान बना हुआ है। त्योहार पर पारंपरिक लुक पाने के लिए महिलाएं सिल्क की साड़ियों को पसंद कर रही हैं।
बाजार में बनारसी सिल्क की साड़ियों के साथ दक्षिण भारत की सिल्क साड़ियों के भी विकल्प उपलब्ध हैं। अलग-अलग डिजाइन और कीमत के कारण महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार साड़ी खरीद रही हैं।
दुकान पर सिल्क की साड़ियां 500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। कम बजट में खरीदारी करने वालों के लिए किफायती विकल्प हैं, वहीं अधिक कीमत वाली साड़ियों में भी कई तरह के डिजाइन मिल रहे हैं।
करवा चौथ पर अपने पहनावे को खास बनाने के लिए महिलाएं साड़ी के रंग, डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को ध्यान में रखकर खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ पर कपड़ों और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी का खास महत्व रहता है।
ऐसे में त्योहार नजदीक आने के साथ साड़ी कारोबारियों को बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की उम्मीद है। उनका कहना है कि चलन में होने के कारण सिल्क की साड़ियों को भी महिलाएं खूब पसंद कर रही हैं।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर नथ से चंद्रमा को क्यों दिया जाता है अर्घ्य? अखंड सौभाग्य से जुड़ी है यह मान्यता
यह भी पढ़ें- चांद का दीदार, पति से प्यार... सिनेमा में जब धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया करवाचौथ, इन फिल्मों में दिखी झलक
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।