कटाई के दौरान मजदूर पर ही गिरा पड़ा पेड़... इलाज के दौरान मौत, डॉक्टरों पर लगा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
लखनऊ के गोसाईगंज में पेड़ काटते समय एक मजदूर, त्रिलोक चंद्र रावत, पर पेड़ गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
गोसाईगंज में पेड़ गिरने से मजदूर त्रिलोक चंद्र रावत की मौत।
परिवार ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया।
अस्पताल में हंगामा, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। गोसाईगंज के मोहम्मदाबाद गांव में पेड़ काटने के दौरान मजदूर के ऊपर ही पेड़ गिर गया। परिवारजन उसे इलाज के लिए गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने अस्पताल में हंगामा करते हुए चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 40 वर्षीय त्रिलोक चंद्र रावत, पड़ोसी देवीदीन के घर के पीछे लगे पेड़ काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ उनके ऊपर गिर गया।
नीचे बुरी तरह दबे त्रिलोक को पड़ोसियों ने बाहर निकाला। उनकी कमर और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिवारजन उन्हें सीएचसी ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। इस बीच मृतक की पत्नी समेत साथ आए अन्य ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
अन्य मरीज और तीमारदार भी आसपास एकत्रित हो गए। पत्नी रेनू ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने गलत इंजेक्शन लगाया है। चाचा गणेश का कहना था कि देवी दीन ने पहले पेड़ की एक डाल कटवाने की बात कही लेकिन बाद में पूरा पेड़ कटवा रहे थे।
खबरें और भी
लापरवाही की वजह से पेड़ त्रिलोक के ऊपर गिर गया। सीएचसी से कुछ लोग शव को लाकर सड़क पर रखने का भी प्रयास कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। इस हंगामें को देख चिकित्सक मौके से चले गए थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसी आधार पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत