विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गांजा लाने से मना किया तो लॉ स्टूडेंट को पीट-पीटकर किया अधमरा, जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:41 PM (IST)

लखनऊ में एक बीए एलएलबी छात्र को गांजा व नशे की गोलियां लाने से मना करने पर सहपाठियों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. छात्र ने गांजा व नशे की गोलियां लाने से किया मना।

  2. सहपाठियों ने बीए एलएलबी छात्र की जमकर पिटाई की।

  3. आरोपितों के खिलाफ चिनहट थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र में गांजा व नशे की गोलियां लाने से मना करने पर सहपाठियों ने बीए एलएलबी के छात्र की जमकर पिटाई की। उसकी हत्या करने की धमकी दी।

ग्राम देवरा, रुपईडीहा, बहराइच निवासी अमन वर्मा सिटी ला कालेज के एलबीएस ब्रांच में बीए एलएलबी का छात्र है। वह चिनहट में गोल्डन डे बायज हास्टल में रहता है। हास्टल के दूसरे कमरे में उसके सहपाठी आदित्य यादव, परिजात प्रताप सिंह और अनुग्रह मसी रहते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में वाहनों के चालान सिस्टम में हुआ बड़ा बदलाव, अब 30 दिन के अंदर अधिकारियों को करना होगा समाधान

अमन वर्मा का आरोप है कि तीनों सहपाठियों ने उससे गांजा और नशे की गोलियां लाने को कहा। उसने मना कर दिया। इस बीच हास्टल मालिक ने नशे की आदत की वजह से तीनों सहपाठियों को कमरा खाली करने के लिए कहा। इस पर 17 सितंबर को तीनों सहपाठियों ने उसकी पिटाई कर दी।

यह भी पढ़ें- यूपी के 200 मदरसों में चल रही मनमानी, आदेश के बाद भी नहीं लग रही बायोमीट्रिक हाजिरी; प्रबंधकों को नोटिस जारी

उसने किसी तरह से अपने कमरे में भागकर जान बचाई। तीनों सहपाठियों ने दरवाजा तोड़कर हत्या करने की धमकी दी। अमन ने बताया कि इसकी 18 सितंबर को चिनहट थाने में शिकायत दी। सोमवार को तीनों आरोपितों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई।