Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ के PGI क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील

    Updated: Tue, 19 May 2026 08:50 PM (IST)

    एलडीए ने पीजीआई क्षेत्र में किसान पथ किनारे दो बीघे में हो रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ब ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. एलडीए ने पीजीआई में अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया।

    2. किसान पथ किनारे दो बीघे में हो रही थी प्लाटिंग।

    3. मोहनलाल गंज में अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए ने मंगलवार को पीजीआई क्षेत्र में अभियान चलाकर किसान पथ के किनारे की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। एलडीए प्रवर्तन जोन-दो की टीम ने यह कार्रवाई किया है।

    प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया, मोहम्मद दानिश, इरशाद अहमद अंसारी व अन्य पीजीआइ क्षेत्र के ग्राम-डलौना में किसान पथ के किनारे लगभग दो बीघे में प्लाटिंग करके अवैध कालोनी विकसित करा रहा था। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने का न्यायालय ने आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा स्थल पर अभियान चलाकर अवैध विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया है।

    जोनल अधिकारी ने बताया कि अवधेश प्रताप सिंह व अन्य द्वारा मोहनलालगंज के हरकंशगढ़ी में किसान पथ के किनारे अवैध रूप से व्यावसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किये जा रहे उक्त अवैध निर्माण को सील कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बनेंगे 173 नए ट्रॉमा सेंटर, मेरठ-कानपुर समेत कई जिलों की चमकेगी किस्मत

    खबरें और भी