Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ वालों की जेब होगी ढीली! रेस्टोरेंट में खाना-पीना और नर्सिंग होम में इलाज होगा महंगा, लाइसेंस शुल्क में हुई बढ़ेतरी

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 07:34 AM (GMT+05:30)

    लखनऊ नगर निगम ने नर्सिंग होम, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस सहित निजी चिकित्सा संस्थानों के लाइसेंस शुल्क में वृद्धि की है। कल्याण मंडपों का किराया 40% और ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, लखनऊ: नगर निगम ने नर्सिंग होम समेत अन्य निजी चिकित्सा संस्थानों, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस के लाइसेंस शुल्क में वृद्धि कर दी है। वहीं, कल्याण मंडपों का किराया भी 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।

    गोमती नदी तट पर झूलेलाल वाटिका का किराया दोगुना कर दिया गया है। एक तरफ नगर निगम ने शुल्कों में वृद्धि कर अपनी आय बढ़ाने का काम किया है तो दूसरी तरफ विधिक उत्तराधिकारियों को अब म्यूटेशन कराने के शुल्क को कम कर दिया गया है। अभी तक किसी भी क्षेत्रफल की संपत्ति पर पांच हजार का ही शुल्क निर्धारित था।

    अब संपत्ति के क्षेत्रफल के हिसाब से ही शुल्क देना पड़ेगा, जो न्यूनतम एक हजार तक होगा। सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक चली सदन की बैठक में कई चरणों में हंगामा हुआ। सदन की बैठक में हुए निर्णय की जानकारी महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने दी।

    ब्यूटी पार्लर, डेंटल क्लीनिक समेत अन्य पर ट्रेड को लाइसेंस के दायरे में लाने वाले प्रस्ताव को स्थगित कर दिया गया है। इसके लिए अधिकारियों, पार्षदों और व्यापारियों के उपरांत शुल्क की रकम को तय किया जाएगा।

    बैठक में हाउस टैक्स का मनमाने तरह से निर्धारण करने और निजी लोगों की मदद लिए जाने का मामला उठा तो महापौर ने कहा कि जोन आठ में संदीप सिंह नाम का बाहरी व्यक्ति हाउस टैक्स की वसूली कर रहा है तो अन्य पार्षदों ने भी इसी तरह की शिकायतें कीं।

    महापौर और नगर आयुक्त ने कहा कि हाउस टैक्स का बिल लगाने या कर निर्धारण करने वाले कर्मचारी को नगर निगम की नेम प्लेट लगानी होगी। इंदौर में दूषित जलापूर्ति से हुई मौतों को लेकर पार्षदों न कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से यहां भी वहां की तरह ही हालात बन रहे हैं।

    खबरें और भी

    चौक चौराहे के नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान और भाजपा पार्षद रंजीत सिंह के खिलाफ मारपीट तक की नौबत आ गई।