लखनऊ में तलवार और बेसबॉल बैट से युवक पर हमला, स्कॉर्पियो चढ़ाकर मारने की कोशिश; FIR दर्ज
लखनऊ के फैजुल्लागंज में हर्षित सिन्हा पर पांच लोगों ने तलवार और बेसबॉल बैट से हमला किया। भागने पर उसे ...और पढ़ें
-1787159566773_m.webp)
HighLights
लखनऊ में युवक पर तलवार और बैट से हमला।
स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर दो बार कुचलने का प्रयास।
तीन नामजद सहित पांच के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। फैजुल्लागंज निवासी युवक पर पांच लोगों ने तलवार और बेसबाल बैट से हमला किया। भागने का प्रयास करने पर आरोपितों ने उसे स्कार्पियो से टक्कर मारी फिर दो बार उसके ऊपर कार चढ़ाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित ने मड़ियांव थाने में तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
फैजुल्लागंज के गौरभीट निवासी हर्षित सिन्हा का आरोप है कि 17 अगस्त की रात डेढ़ बजे प्रशांत शुक्ला ने फोन कर मिलने बुलाया। हर्षित पहुंचा तो प्रशांत के साथ प्रज्जवल मिश्रा, पियूष यादव और दो अन्य लोग पहले से मौजूद थे। आरोप है कि हर्षित के पहुंचते ही तो उसे धमकाते हुए पांचों ने कहा कि दद्दा के कहने पर उसकी बेल कराई और अब उनके ही काम नहीं सुन रहा है।
इसके बाद प्रशांत ने लोहे की तलवार, प्रज्जवल ने बेसबाल बैट से हमला कर दिया। बचने के लिए वह मेहंदी लान की तरफ भागा तभी आरोपितों ने अपनी स्कार्पियो से उसे टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गया तो दो बार उसके ऊपर स्कार्पियो चढ़ाई गई।
यह भी पढ़ें- चित्रकूट : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस और ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, 22 लोग हुए घायल
आरोपित उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का निजी अस्पताल में गंभीर हालत में इलाज जारी है। उसने मड़ियांव थाने में तीनों नामजदों सहित दो अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि सभी लोग पूर्व परिचित हैं। मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
