मर्चेंट नेवी में नौकरी का झांसा देकर 3.99 लाख की ठगी, तीन पर केस दर्ज
औरंगाबाद जागीर निवासी शिवम वर्मा से मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.99 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित ने राधा गौतम, विनायक प्रजापति और शंभू ...और पढ़ें

HighLights
शिवम वर्मा से मर्चेंट नेवी नौकरी के नाम पर ठगी।
आरोपियों ने 3.99 लाख रुपये ऑनलाइन ठगे।
तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, सरोजनी नगर। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 3.99 लाख रुपये ठग लिए गए। औरंगाबाद जागीर निवासी पीड़ित शिवम वर्मा ने बताया कि परिचित राधा गौतम ने उनकी मुलाकात विनायक प्रजापति से कराई थी। विनायक ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला दिया फिर मर्चेट नेवी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
बातों में लेकर कई बार में 3.99 लाख रुपये आनलाइन ले लिए। रुपये लेने के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं दिया। कुछ दिन बाद शिवम को मुंबई बुलाया गया। वह मुंबई पहुंचे लेकिन कई दिन भटकने पर भी वहां कोई नहीं मिला। आरोपितों ने अपने नंबर भी बंद कर लिए।
पीड़ित ने किसी तरह संपर्क कर रुपये मांगे तो उसे धमकाया गया। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने राधा, विनायक प्रजापति और शंभू प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।